कायस्थ समाज रतलाम द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

कायस्थ समाज रतलाम द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन

कायस्थ समाज रतलाम द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन

स्पर्धा में बच्चों को मिले पुरस्कार तो खिले चेहरे

Update24x.in:-

रतलाम। कायस्थ समाज रतलाम द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आपसी स्नेह, एकता एवं सामाजिक समरसता का परिचय दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा थीं। विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ने की।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गायन, नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता में पीयूष राय माथुर ने प्रथम एवं सिया श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में वैदिक श्रीवास्तव प्रथम एवं अमित निगम द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में सिया श्रीवास्तव ने प्रथम तथा वैदिक श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को आदरणीय श्री हरि प्रसाद जी श्रीवास्तव की ओर से अपनी तरफ से चांदी के सिक्के भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी इस पहल ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान एवं विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में जीवन राय माथुर, सुशील माथुर, राकेश माथुर, सुशील खरे, सुरेश माथुर, रवि सक्सेना, मनीष भटनागर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, वासुदेव जटवन, दीपक राय माथुर एवं अमिताभ कृष्ण श्रीवास्तव शामिल रहे। साथ ही समाज के वरिष्ठ एवं वृद्धजनों का भी सम्मान कर उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन गरिमा माथुर ने किया तथा अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत उद्बोधन अरुणा भटनागर द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में सुषमा सक्सेना, सौरभ माथुर, गायत्री जटावान, दीप्ति श्रीवास्तव, माया गौड़, स्नेहलता श्रीवास्तव, चारुलता भटनागर, हैप्पी श्रीवास्तव, जितेंद्र भटनागर, सीमा माथुर, राहुल श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, यश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह ने सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुंदर मंच प्रदान किया। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनत्व एवं सामाजिक एकजुटता का विशेष वातावरण देखने को मिला।