डॉ कैलाश चारेल की तत्परता से 15 वर्षीय बालिका की जान बची
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
मानवीय सरोकार:-
डॉ कैलाश चारेल की तत्परता से 15 वर्षीय बालिका की जान बची
16 घंटे में आया था होश
Update24x.in:-
रतलाम। शासकीय जिला अस्पताल के बारे में लोगों की सोच कुछ अलग होती है लेकिन ऐसा नहीं है। शासकीय अस्पताल मे भी डॉक्टर बहुत ही संवेदनशील होते है ओर मरीज को स्वस्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, ऐसा ही मामला शासकीय जिला अस्पताल में देखने को मिला और एक बालिका की जान बचा ली।
सिविल सर्जन डॉ एपी सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को ओल्ड आईसीयू में मानवी पिता महेन्द्र सिंह चौहान उम्र 15 साल को बेहोशी की हालत में भर्ती किया गया था। मरीज का शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था। जिस कारण मरीज डायबिटिक कीटोएसीडोसिस से ग्रस्त हो गई।
मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. कैलाश चारेल द्वारा मरीज का तत्परता से इलाज शुरु किया गया एवं क्लोस ऑब्जर्वेशन किया गया। टाइम टू टाइम राउण्ड लिया गया, नर्सिंग आफिसर्स द्वारा मरीज के शुगर लेवल मॉनिटरिंग हर एक घंटे में की गई एवं इन्सुलिन स्लाइडिंग स्केल के अनुसार दिया गया। मरीज को 16 घंटे बाद होश आया और 30 अक्टूबर को मरीज का सफलतापूर्वक डिस्चार्ज किया गया।अपनी बेटी को स्वस्थ हालत में देख परीजनों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । गौरतलब है कि ऐसा ही उदाहरण डॉ चंदेलकर ने भी पेश किया था और एक मरीज की जान पत्रकारों के समक्ष बचई थी।