56 पाव देसी मदिरा प्लेन 15 लीटर हाथ भट्टी, 200 किलोग्राम लहान जब्त कर 5 पर कारवाही
Hindi news/ latest news/crime
आबकारी विभाग की कारवाही:-
ग्रामीण क्षेत्रों में मचा हड़कम:-
56 पाव देसी मदिरा प्लेन 15 लीटर हाथ भट्टी, 200 किलोग्राम लहान जब्त कर 5 पर कारवाही
Update24x.in:-
रतलाम।जिले के जावरा वृत्त अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों व ढाबों पर अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण व विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए छापामार कार्रवाई की है। टीम ने वृत्त के पांच गांवों में दबिश देकर 200 किलोग्राम लहान, 56 पाव देशी प्लेन मदिरा और 15 लीटर हाथभट्ठी शराब जब्त की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कुल पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी शिव सिंहनाथ के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को क्षेत्र

में सर्चिंग अभियान चलाया। आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह के दल ने वृत्त जावरा के ग्राम रोजाना, भीमाखेड़ी, चिपिया, मावता तथा रिछा देवड़ा में संदिग्ध ठिकानों और अवैध मदिरा विक्रेताओं के यहां विधिवत तलाशी ली।
यह सामग्री हुई जब्त:-
तलाशी के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से 56 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 लीटर हाथभट्ठी शराब तथा मदिरा निर्माण में प्रयुक्त होने वाला 200 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। जब्त की गई समस्त मदिरा व सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 27 हजार 200 रुपये आकी गई है।
पांच लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, च व 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
ये रहे शामिल:-
कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह के अलावा प्रधान आरक्षक प्रहलाद राठौर, आरक्षक ममता निनामा, नगर सैनिक चेतराम मालवीय एवं श्रवण कुमार मकवाना शामिल रहे।