प्रवीण दीक्षित अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने
Latest News Hindi News Ratlam Smachar

प्रवीण दीक्षित अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने
Update24x.in :-
नई दिल्ली। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा से विचार विमर्श करने के उपरांत संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल महरौलिया ने रतलाम निवासी प्रवीण दीक्षित को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रवीण दीक्षित को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रदेश के सभी जिलों से 31सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का 15दिनों में गठन करेंगे तथा सभी जिलों में जिला अध्यक्ष भी नियुक्त करके सूची केंद्रीय कार्यालय दिल्ली को प्रेषित करेंगे।