रतलाम शहर में ढाबा एवम ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी की कार्यवाही, भारी मात्रा में शराब पकड़ी 

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

 रतलाम शहर में ढाबा एवम ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी की कार्यवाही, भारी मात्रा में शराब पकड़ी 

सामाजिक सरोकार:-

 रतलाम शहर में ढाबा एवम ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी की कार्यवाही, भारी मात्रा में शराब पकड़ी 

Update24x.in:-

रतलाम। दीपावली पर्व के पूर्व आबकारी विभाग अलर्ट मुड़ में आ गया है।  जिला रतलाम के वृत रतलाम अ, परगना अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र मांगरोल , धराड, ईश्वर थूनी,  खाराखेड़ी तथा  नेपाल में अवैध मदिरा विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध आबकारी विभाग ने कड़ी  की । विभाग की कार्यवाही से लोगों में हड़कम मच गया है। 

45000  हजार का माल बरामद:-


          सहायक आबकारी आयुक्त  विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी  मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा  आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, अर्पित पांडे द्वारा क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रेताओं के यहाँ विधिवत् तलाशी लेकर  ,15 पाव देशी मदिरा प्लेन 20ली हाथ भट्ठी 400 केजी लहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क,च व 36 के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा  की कुल कीमत लगभग45000/- रुपये है ।

कार्यवाही में इनकी रही भूमिका :-

आज की इस कार्रवाई में  आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह प्रधान आरक्षक संतोष नेका, बनसिंह अहरे, भावना खोड़े, वरुण चौहान, पुष्पा मीणा,नगर सैनिक चेतराम मालवीय, श्रवण कुमार मकवाना सम्मिलित रहे। आबकारी उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।