ढोढर चौकी पुलिस ने एमडीएमए मादक पदार्थ के साथ युवक को पकड़ा 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

ढोढर चौकी पुलिस ने एमडीएमए मादक पदार्थ के साथ युवक को पकड़ा 

ढोढर चौकी पुलिस ने एमडीएमए मादक पदार्थ के साथ युवक को पकड़ा 

Update24x.in:-


रतलाम।  ढोढर  चौकी पुलिस को मादक पदार्थ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है । पुलिस ने  कलालिया फंटा से एक युवक को 200 ग्राम मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
गौर तलब है कि पुलिस कप्तान अमित कुमार ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रखा है । इसी कड़ी में ढोढर  चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कलालिया फंटा पर  एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 200 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई । पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही हिरासत में ले लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवलाल मालवीय पिता रामलाल मालवीय निवासी परवलिया फंटा उम्र 38 वर्ष बताया । आरोपी ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि 2 दिन पूर्व समद खान निवासी परवलिया ने उक्त ड्रग्स किसी को देने के लिए मुझे दी थी और इसलिए मैं उसे लेकर आज आया था। पुलिस ने समद खान को पकड़ने के लिए छापामारी की लेकिन वह नहीं मिला ।पुलिस ने समद खान को भी आरोपी  बनाया है । पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
इस मामले में रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ,उप निरीक्षक रघुवीर  जोशी ,asi गजेंद्र सिंह ,प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय ,आरक्षक जितेंद्र व्यास ,शोभाराम शर्मा, कृष्ण पाल सिंह और नरेंद्र सिंह जगावत की भूमिका सराहनीय रही।