बिरसा मुंडा जयंती पर रानीसिंग में होगा भव्य मूर्ति अनावरण एवं चिंतन शिविर
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
बिरसा मुंडा जयंती पर रानीसिंग में होगा भव्य मूर्ति अनावरण एवं चिंतन शिविर
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ग्रामवासियों के साथ विशाल मूर्ति निर्माण कार्य का किया अवलोकन, तैयारियों में जुटी आयोजन समिति
Update24x.in:-
रतलाम/ सैलाना। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर सैलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानीसिंग में विशाल मूर्ति का भव्य अनावरण एवं आदिवासी चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के तहत सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ग्रामवासियों के साथ निर्माणाधीन विशाल मूर्ति स्थल का अवलोकन किया।
इस अवसर पर विधायक डोडियार ने कहा कि मूर्ति स्थापना का कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है। भगवान बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल, जंगल, जमीन, आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के संघर्ष की प्रेरणास्रोत बनेगी।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच अंबाराम गरवाल तथा आयोजन समिति के सदस्य जिनेंद्र मुनिया, दिलीप गरवाल एवं बहादुर देवदा सहित अन्य कार्यकर्ता पूरे समर्पण और गंभीरता के साथ आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विधायक डोडियार ने क्षेत्र के समस्त आदिवासी समाजजनों एवं आम नागरिकों से 15 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में ग्राम रानीसिंग पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के पश्चात आदिवासी समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उन्नति, संवैधानिक अधिकारों तथा समाज के भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श के लिए चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें भारत आदिवासी पार्टी के बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत सहित डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ के विधायक तथा विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समाज के कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विधायक डोडियार ने कहा कि यह आयोजन केवल मूर्ति अनावरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को आत्मसात कर समाज में जागरूकता, एकता और अधिकारों के प्रति चेतना का संदेश देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।