माया से अलग होकर काया में विलिन रहें
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
माया से अलग होकर काया में विलिन रहें
रोग से बचना है तो ब्रह्ममुहूर्त में बिस्तर त्यागें
Update24x.in :-
रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला कार्यालय रतलाम स्थित युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्गदर्शन में नव प्रतिष्ठित शांति रुट्स योग व मेडिटेशन वेलनेस सेंटर पर चल रहें योग शिविर के दौरान योगगुरु विशाल कुमार वर्मा संग आज मुख्य अतिथि स्वरूप अनिल उपाध्याय भोपाल जो भारत के प्रथम मातृभाषा हिंदी में बोटनी विषय पर पीएचडी धारक व गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने में एक लाख पच्चीस हजार विधार्थियो को एक ही जगह प्रतियोगिता करवाने का विशेष आगमन नई उर्जा का स्रोत बन योग विस्तारीकरण में सहायक बनें ।
आपने सामूहिक योग परिदृश्य, घर ,परिवार ,कुटुंब प्रबंधन, सामाजिक जीवन, दैनिक आहार ,विहार ,नैतिक मूल्यों, वर्तमान समय में चल रही वैचारिक शिक्षा पद्धति अन्य विषयों पर अपने अमृत विचार रखें।
प्रकृति प्रदत्त अमृता नीम गिलोय बेल जो हरित माला स्वरूप में श्रेष्ठतम उपहार पाकर जन जन में उपयोगी बन रहीं हैं, जानकर प्रभावित हुए योग सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा सोशल मिडिया नित्येन्द्र आचार्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश विजयवर्गीय, राकेश सोनी, राजेश धाकड़, बाल योगी अनिल पुनिया विराट पुनिया, बालकृष्ण तिवारी, नेहा बौरासी आदी योग सेवकों द्वारा किया गया।
रोग से बचना हो तो ब्रह्ममुहूर्त में बिस्तर त्याग कर निरोगी काया में ध्यान लगाकर माया से अलग होकर काया में अपने आप को विलिन करते हुए प्रतिदिन योग प्राणायाम सूर्य नमस्कार करेगें तो शरीर स्वस्थ रहेगा।