पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, तीन आरोपी धाराएं
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, तीन आरोपी धाराएं
वाहन से हो रहा था अवैध परिवहन
Update24x.in:-
रतलाम। पुलिस कप्तान अमित कुमार के निर्देश पर दो थाना क्षेत्र को अवैध शराब पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है । पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है और भारी मात्रा में शराब भी जप्त की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
रावटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रावटी के मालवासी रोड स्थित सी एम राइस स्कूल के समीप मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 43 za 2167 को रोका और मोटरसाइकिल पर रखे बॉक्स की तलाशी ली तो उसमें पांच पेटी पावर कंपनी की बियर मिली । पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार धर्मराज पिता चंपालाल गरवाल उम्र 19 वर्ष निवासी रानी सिंह तथा दीपक पिता चंपालाल गरवाल उम्र 18 वर्ष से बियर के बारे में पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब न दे सके । पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पकड़ी गई अवेध बीयर की कीमत 14,400 रुपए आकी गई है । रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अवैध परिवहन की जांच पड़ताल कर रही है ।
आलोट पुलिस ने भी पकड़ी शराब :-
आलोट थाना प्रभारी मुनिंद्र गौतम ने मिली सूचना पर ताल की तरफ से आ रही कार क्रमांक mp43 सीबी 1635 को जीवनगढ़ आम रोड पर रोक और उसकी तलाशी ली तो उसकी डिक्की में 8 पेटी देसी प्लेन शराब और चार पेटी देसी मसाला बरामद हुई ,जिसकी कीमत 50हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक ग्राम बरडिया राठौर निवासी राम सिंह पिता नेपाल सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष को हिरासत में ले लिया है। कुल माल की कीमत करीब 7.50 लाख आकी गई है।