क्यों तानाशाह बन गया है इजरायल,!!(डॉ प्रदीप सिंह राव)।

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

क्यों तानाशाह बन गया है इजरायल,!!(डॉ प्रदीप सिंह राव)।

क्यों तानाशाह बन गया है इजरायल,!!(डॉ प्रदीप सिंह राव)।

Update24x.in:-

 रतलाम। दरअसल पूरी दुनिया में  मात्र 1.05 करोड़ ही यहूदी  बचे हैं,उनमें सर्वाधिक 76%इजरायल में और उसके बाद अमेरिका दूसरे नंबर पर है।द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी हिटलर ने जर्मन आर्य को सर्वोच्च बता कर दुनिया भर के 70लाख यहूदियों को मार डाला था,"होलोकास्ट"के नाम से नृशंस हत्याएं की थी।यहूदियों के सैकड़ों वर्षों के इतिहास को खंगालने पर पता चलता है कि इन्होंने  तथाकथित रूप से प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाने में मदद की थी, ये आज भी यीशु को नहीं मानते,जबकि इतिहासकार  बताते हैं कि  रोमियो द्वारा सूली पर चढ़ाया गया।जो भी हो इजरायल अपने जन्म से ही एक विवादास्पद उपज है।द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इजरायल एक अलग यहूदी नस्लीय राज्य के रूप में उभरा है और ग्रेटर इजरायल के  खतरनाक सपने देख रहा है।हिजबुल्लाह संगठन इसका घोर विरोधी है ,जिसे लेबनान में भरपूर पनाह मिली  हुई है।

इसलिए इजरायल इसके सफाए में अंधा बना हुआ है।सिर्फ अमेरिका के प्रश्रय के कारण वह आज का हिटलर बन गया है।वैसे युद्ध में कोई किसी का स्थाई दोस्त नहीं और न स्थाई दुश्मन होता है।दुर्भाग्यवश आज संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका अपंग हो गई है।इसलिए किसी देश को किसी का भय भी नहीं है।अमेरिका की ही नैतिक जिम्मेदारी है कि वो इजरायल को रोके।नई रणनीति में लेबनान ,इजरायल  के बीच अगले माह वाशिंगटन में वार्ता करवाना तय हुआ है।11अप्रैल की संभावित युद्ध विराम वार्ता पर अभी भी स्थित स्पष्ट नहीं है । होमरूज जल डमरू मध्य पर बहुत कुछ उलझता जा रहा है। ईरान पर युद्ध विराम,पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति के लिए अहम है।चीन,अमेरिका, रुस  सभी अच्छे से यह समझते हैं।