बिहार में एक बार फिर एन डी ए गठबंधन को बहुमत के संकेत
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
बिहार में एक बार फिर एन डी ए गठबंधन को बहुमत के संकेत
(डॉ प्रदीपसिंह राव,वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक)
Update24x.in:-
रतलाम । बिहार में 1951 के बाद मतदाताओं ने सबसे अधिक वोटिंग 71% करके चुनाव आयोग पर भरोसा जताया है।दो चरणों के मतदान में बंपर वोटिंग हुई और कयास ये लगाए जा रहे थे कि सत्तारूढ़ सरकार के प्रति गुस्सा है और युवाओं ने तेजस्वी पर भरोसा जताया है लेकिन इसके उल्टे एक्जिट पोल में यह बात उभर कर आ रही है कि बंपर वोटिंग नीतीश और भाजपा के प्रति विश्वास है।
यह विकास की जीत होगी।केंद्र और राज्य के सुशासन की जीत होगी।इसमें पहली बार जागरूक महिलाओं ने जम कर वोट दिए हैं और तथाकथित लालू के 20वर्ष के जंगल राज की पुनर्वापसी पर भय जता कर सुरक्षित शांत जीवन पर भरोसा जताया है। उन्हें पता था कि तेजस्वी लोकलुभावन फर्जी वादे कर रहे हैं,जो पूरे ही न हो सकते।
(अनुभव की जीत ) जनता को अनुभवी राजनीतिज्ञ और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा हैं इसीलिए एन डी ए को 146से 167 सीटों का अनुमान लगाया गया है। 243में से महागठबंधन को70 से 90 सीटों का अनुमान है।जनसुराज 02 और ए आई एम को2/3 तथा अन्य को 4/5सीटें मिल सकती हैं।किसी भी एग्जिट पोल ने एन डी ए को कम नहीं बताया है। यानी 14तारीख को मतगड़ना के बाद सरकर एन डी ए की ही बनेगी यह तय है।भाजपा को 67/68 सीटों का अनुमान है।
( कांग्रेस की दाल बेहद पतली)।
कांग्रेस की दाल और पतली होने वाली है 10/12 सीटें ही कांग्रेस ले पाएगी।इसका मतलब यह है कि कांग्रेस सबसे कमजोर कड़ी है और राहुल गांधी का सितारा अस्त होने की कगार पर है। एन डी ए को लगभग 48.4%वोट मिल रहे हैं।महागठबंधन को36.8% और अन्य को 14.8% वोट मिल रहे हैं। लोजपा का प्रदर्शन जनसुराज से ज्यादा अच्छा रहेगा। प्रशांत किशोर के तारे ज़मी पर आ रहे हैं। (नीतीश कुमार होंगे मुख्यमंत्री)।
यह बात तय है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।उनका तालमेल बहुत अच्छा है और नरेंद्र मोदी को उनके अनुभव पर भरोसा है।बिहार को ,वहां की जनता को,व्यापारी,युवा, महिलाएं सभी को नीतीश पर विश्वास जम गया है,इसमें नरेंद्र मोदी की छवि का बड़ा हाथ है। नीतीश की छवि में बहुत बदलाव आया है और अब वो देश के मंझे हुए राजनीतिज्ञ बन चुके हैं,उनमें जोश भी है और होश भी है।
(बिहार अब नए अध्याय की ओर)
कुछ दिनों बाद लोग लालू परिवार को भूल जाएंगे ,उनके तारे अस्त हो चुके हैं इस पराजय से उनके दल में भी भगदड़ मचेगीऔर राहुल गांधी की राजनीति समूचे देश में मजाक का विषय बन कर रह जाएगी।यह तय है कि अब भविष्य में कांग्रेस मुक्त बिहार बन जाएगा।जो सच्चे वादे प्रधानमंत्री ने किए है,उनसे इस राज्य की तस्वीर ही बदल जाएगी।यह खेद की बात है कि देश के विख्यात पत्रकारों,विश्लेषकों ने मीडिया पर कहा था कि बीजेपी जंगल राज चला रही,तानाशाही हो रही।बिहार के चुनाव , निर्वाचन आयोग की तिकड़म से बीजेपी या एन डी ए को जितवाएगी।अब ये नतीजे उनकी गम्भीरता पर प्रश्न चिन्ह लगाएंगे। प्रधानमंत्री और उनकी टीम देश के लिए जो भी कर रही है वह विलक्षण है।बिहार के नतीजे आगे सभी चुनावों को प्रभावित करेंगे।