सामाजिक समरसता एवं रामायण पाठ शिव जलाभिषेक  का हुआ समापन

Latest-News-Hindi-News-Ratlam-Smachar-346

सामाजिक समरसता एवं रामायण पाठ शिव जलाभिषेक  का हुआ समापन

सामाजिक समरसता एवं रामायण पाठ शिव जलाभिषेक  का हुआ समापन

Update24x.in :-

रतलाम ।  जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूरी पर ग्राम मांगरोल में समाजसेवी मोहन सारवान एवं रामायण मित्र मंडल द्वारा प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सामाजिक समरसता बनी रहने के लिए दो दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन कराया गया।

उक्त आयोजन में उपस्थिति देकर एकता व समानता का परिचय दिया जिसमें मुख्य अतिथि पश्चिम रेलवे सेक्शन इंजीनियर  राजेंद्र शर्मा विशेष अतिथि अपूर्व राजपूत ,अर्पित चौधरी एबीपी साइंस अध्यक्ष सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की महिला प्रकोष्ठ रतलाम जिला अध्यक्ष श्रीमती पदमल रवि चौरे ने की। मंडल संयोजक मोहन सारवान नियम अध्यक्ष परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि समापन के दौरान रामायण आरती शिव जलाभिषेक में अतिथियों के साथ आनंदीलाल सोलंकी, अर्जुन पंवार,यशवंत सिंह नरूका देवकन्या बाई  सिलोटे, सुमित्रा नकवाल, रानी गिरजे ,गिरधारी सिंगर युवराज राठौर ,शांतिलाल भाबर, मांगीलाल सिंगर सरपंच पति महेश वकील भाई शेख जगदीश सारवान ,मांगीलाल दमन वासुदेव शरण धर्मेंद्र , शंकर गढ़वाल आदि कई सदस्य गण उपस्थित रहे। रामायण पाठ एवं पूजा करने पंडित आचार्य कुलदीप वैष्णवी  द्वारा किया गया एवं रामायण पाठ वाचन प्रवीण गहलोत, दिव्या सारवान, सुनैना सारवान, यश सारवान, भगवान दास, आर्यन सारवान का सराहनीय योगदान रहा । उपस्थिति समस्त नागरिकों द्वारा सामाजिक समरसता एवं समानता भाईचारा बनाएं रखने का संकल्प लिया। अन्त में महाआरती के पश्चात प्रसादी बाटी गई ।अंत में सफल आयोजन पर श्रीमती नीलम सरवन ने आभार माना