तलवार लहराने वाले युवक की पुलिस से निकाली हेकड़ी
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
तलवार लहराने वाले युवक की पुलिस से निकाली हेकड़ी
Update24x.in:-
रतलाम। जावरा में तलवार लहराकर आतंक फैलाने वाले एक युवक हेकड़ी निकाल दी। आरोपी युवक का वीडियो वायरल हुआ था उसके बाद पुलिस एक्शन मुड़ में आई और पुलिस ने आम जनता के बीच अपना विश्वास बनाया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मामला कुछ इस प्रकार है :-

थाना जावरा शहर अन्तर्गत दिनांक 29 जून 2026 को सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति तलवार लहराते, धमकी देते हुए दिखा जिसके सम्बंध में तत्काल पुलिस जावरा द्वारा मामला संज्ञान में लिया जाकर पिडीत पक्ष की रिपोर्ट पर जिनके द्वारा पिडीत लडकी का पिछा करना तथा घरवालो के समझाने के बावजुद तलवार लेकर धमकाने का मामला पाया जाने पर थाना जावरा शहर पर धारा 75(2),78(2),,115 (2), 296बी,351 (3), 3 (5) बीएनएस 11 (iv) /12 पॉक्सो एक्ट 25 आर्म्स एक्ट का आरोपी खालिद पिता सलीम जाति छीपा मुसलमान निवासी खत्रीपुरा जावरा व फारूख सलीम जाति छीपा मुसलमान निवासी खत्रीपुरा जावरा पर दर्ज कर तत्काल पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाकर आरोपी खालिद पिता सलीम को तलवार के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. खालिद पिता सलीम खां जाति छीपा मुसलमान उम्र 22 साल निवासी खत्रीपुरा जावरा एवं एक अन्य भी अभिरक्षा में लिया गया।
जप्त माल :-
एक लोहे की धारदार तलवार।
इनकी रही सराहनीय भमिका :-
निरीक्षक दिपक कुमार मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, उनि राकेश मेहरा, आरक्षक ललीतसिंह जगावत, राजेश पटेल, सुगडसिंह, राजेश पवार, आकाश परिहार आदि की सराहनीय भुमिका रही।