रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जीएनएम की बोर्ड परीक्षा में हासिल किए उत्कृष्ट अंक
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जीएनएम की बोर्ड परीक्षा में हासिल किए उत्कृष्ट अंक
Update24x.in:-
रतलाम। रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल, भोपाल द्वारा आयोजित जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा में शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन किया है।
इनको मिली सफलता:-
संस्थान के प्रिंसिपल जगदीश दुके ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि घोषित परिणामों में महाविद्यालय की रीना जांगड़े पिता मदन लाल जांगड़े ने 77.2% अंक प्राप्त कर पहला स्थान, मधुबाला शर्मा पिता बद्रीलाल शर्मा ने 74.8% अंक प्राप्त कर दूसरा और शुभम सुथार पिता बद्री लाल सुथार ने 74.2% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रिंसिपल जगदीश दुके ने कहा, "यह शानदार परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित कक्षाओं में उनकी उपस्थिति और कॉलेज के अनुभवी फैकल्टी सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हमारे यहाँ केवल थ्योरी पर ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, इसी के फलस्वरूप कक्षा में समस्त उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी अर्जित की।
क्लीनिकल ट्रेनिंग का बड़ा महत्व:-
उन्होंने आगे क्लीनिकल ट्रेनिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, "संस्थान के स्वयं के 120 बेड के हॉस्पिटल में विद्यार्थियों को मिलने वाला व्यावहारिक अनुभव उनके लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट साबित होता है। यहाँ पहले वर्ष से ही छात्र-छात्राओं को लाइव केस स्टडीज और रियल-टाइम पेशेंट केयर सीखने को मिलती है, जिससे न केवल उनका विषय संबंधी ज्ञान मजबूत होता है, बल्कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। संस्थान आगे भी इसी उच्च स्तरीय शैक्षणिक और व्यावहारिक वातावरण को बनाए रखने के लिए पूरी तरह समर्पित है।