रिछा चांदा रास्ता विवाद ,ग्रामीण बोले- हम रास्ता देने को तैयार, शर्त है नई समिति से नपती हो
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
रिछा चांदा रास्ता विवाद ,ग्रामीण बोले- हम रास्ता देने को तैयार, शर्त है नई समिति से नपती हो
Update24x.in:-
रतलाम। जावरा तहसील के ग्राम रिछा चांदा में दो पक्षों के बीच चल रहे रास्ते के विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है, विवाद में शामिल एक पक्ष के ग्रामीणों ने खुद आगे आकर कहा है, कि वे रास्ता देने को तैयार हैं और उनके द्वारा कोई विवाद नहीं किया गया है, गांव के गिरधारी लाल, ईश्वरलाल, दिलीप, नंदू और गोपाल पांचाल व शांतिलाल ने बताया कि लंबे समय से चल रहे इस विवाद के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हम रास्ता देने को तैयार:-

ग्रामीणों का कहना है कि हम स्वयं रास्ता देने को तैयार हैं हमारे द्वारा कोई विवाद नहीं किया गया हमारी शासन-प्रशासन से यही मांग है कि एक नई समिति का गठन कर मौके पर फ़ोर लाइन से नपती करके रास्ता बताया जाए नपती के बाद रास्ता देने का प्रस्ताव ग्रामीणों ने कहा कि यदि नपती के दौरान उनके खेत में भी सरकारी रास्ता आता है, तो वे उसे देने के लिए तैयार हैं लेकिन उनका आरोप है, कि उन पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है, जो गलत है क्योंकि ग्रामीणों ने न्यायालय में भी दावा पेश कर रखा है,
समस्या के समाधान का इंतजार:-

उनका कहना है कि कई शिकायतें और समस्याओं का सामना करने के बावजूद उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल पाया है, ग्रामीणों ने पटवारी की शिकायत भी उच्च अधिकारियों से कर रखी है कई बार जनसुनवाई में भी आवेदन दिया है, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग ग्रामीणों ने मांग की है, और स्थायी समाधान के लिए राजस्व विभाग द्वारा नई समिति का गठन कर मौके पर जाकर नपती की जाए और नियमानुसार रास्ता चिन्हित कर खुलवाया जाए, ताकि गांव के लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके।