कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों  के खिलाफ  दिखाया आक्रोश 

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों  के खिलाफ  दिखाया आक्रोश 

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों  के खिलाफ  दिखाया आक्रोश 

बैलगाड़ी और पैदल चले कांग्रेसी 

पुलिस ने बैरिकेट्स और पानी की बौछारों से किया रोकने का प्रयास

Update24x.in:-

रतलाम। रतलाम में आज काफी समय के बाद केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जनों ने जनाक्रोश रैली निकाल कर यह दिखा दिया है कि कांग्रेस एकजुट है। कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को देखते हुए पुलिस ने नाकेबंदी में कोई कसर नहीं छोड़ी ,लाख तकलीफ के बादभी आखिरकार कांग्रेसियों ने सरकार की कानो तक अपनी आवाज पहुंचा ही दी।

बैल गाड़ियों से और पैदल निकले कांग्रेसी:-

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली सैलाना बस स्टैंड से शुरू हुई। पूरे जिले से कांग्रेस जन बड़ी संख्या में रतलाम पहुंचे और बैलगाड़ी से केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों ,महंगाई , खाद कि किल्लत, निगम में व्याप्त भ्ष्टाचार, गैस कि बढ़ती कीमत,जैसी कई मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे।शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जा कर  राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपना था लेकिन पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

कांग्रेसियों को रोका तो जमकर लगे चंदा चोरी के नारे:-

कांग्रेस कार्यकर्ता जब  रैली के रूप में जा रहे थे तो छत्रीपुल के पास  है उन्हें पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया, इससे कांग्रेसी नाराज हो गए और वही पर भाषण दे कर सरकार को भला बुरा कहने लगे।कांग्रेसी कार्यकर्ता जब आगे बढ़ने के लिए बैरिकेट्स हटाने लगे तो पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर झूमा झपटी हुई।इसके चलते कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरी के नारे लगाना शुरू कर दिया। भीड को तितर  बितर करने के लिए वाटर कैनन  से बौछार कर दी लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ने हार नहीं मानी।

आम लोग हुए परेशान:-

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेट्स Add Imageओर रैली के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आम जनता को अपने गंतव्य  स्थल तक जाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ा।खासतौर पर स्कूली विद्यार्थी और अभिभावक ज्यादा परेशान दिखे ।

ये नेता हुए शामिल:-

इस आंदोलन में वैसे तो पूरे जिले के नेता शामिल हुए और कांग्रेस की ताकत बढ़ाई, बढ़े नेताओं में पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया,कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत,शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पांचों विधानसभा के प्रभारी पूर्व महापौर पारस सकलेचा,श्रीमती यास्मीन शैरानी, राजीव रावत सहित कई संगठन के पदाधिकारी,पार्षदगण मौजूद रहे।