पुलिस ने अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपियों को पकड़ा, एक फरार।
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई —
पुलिस ने अवैध पिस्टल व 08 जिंदा राउण्ड सहित दो आरोपियों को पकड़ा, एक फरार।
Update24x.in:-
रतलाम। आलोट पुलिस ने अवैध रूप से हथियार का परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाते हुए दो लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से एक पिस्टल और 8 राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है वही एक आरोपी फरार है।
आलोट पुलिस को अवैध हथियार के परिवहन की सूचना मिली थी। इस पर आलोट पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर जीवनगढ़ रोड ,महादेव मदिर के समीप नाकेबंदी की और जावरा की ओर से आ रही सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 43 ZL 2994) पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, तो पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल ओर 8 राउंड बरामद किए।
उज्जैन से लेकर आए थे पिसल :-
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उज्जैन निवासी एजाज पिता उस्मान मेव से खरीद कर लाए थे । पुलिस ने हथियार बेचने वाले एजाज के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. शादाब पिता शहजाद खाँ मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम
2. जगदीश पिता अमरनाथ कालबेलिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी खेडाखेड़ी नयापुरा, थाना आईए जावरा, जिला रतलाम
फरार आरोपी:-
1. एजाज पिता उस्मान मेव, निवासी नागदा रोड खाचरोद, हाल मुकाम विराट नगर गली नं. 03, उज्जैन
जप्त मशरूका :-
1. अवैध पिस्टल मय 08 जिंदा राउण्ड — अनुमानित कीमत ₹50,000
2. टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 43 ZL 2994 — अनुमानित कीमत ₹1,25,000
इनकी रही सराहनीय भूमिका:-
निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक अभिनन्दन, आरक्षक दीपक, आरक्षक अंकित काला, आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक विश्वेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।