दुकानदारों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत पुनर्निर्माण पर स्टे

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

 दुकानदारों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत पुनर्निर्माण पर स्टे

 दुकानदारों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत पुनर्निर्माण पर स्टे

Update24x.in:-

रतलाम/ सैलाना।  हाल ही में नगर परिषद सैलाना द्वारा सुलभ कांप्लेक्स के पास स्थित दुकानदारों को  एक माह में  दुकानों को खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे।लेकिन दुकानदारों को हाई कोर्ट ने राहत दे  दी है।

 गौरतलब है कि  दुकानदारों को  नोटिस में दुकानों को बस स्टैंड चौड़ीकरण कर पुनर्निर्माण करने की बात कही थी किंतु उक्त सूचना पत्र से 10 दुकानदार सहमत नहीं थे।    दुकानदार नगर परिषद द्वारा अचानक से एक माह में दुकान खाली करने के  नोटिस के खिलाफ   दीपक रजक अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय की शरण गए । उच्च न्यायालय में सीनियर अधिवक्ता आकाश राठी द्वारा प्रस्तुत याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा दुकान रिक्त करने के सूचना पत्र पर रोक लगा कर दुकानदारों को अंतरिम राहत प्रदान की है | इसको लेकर दुकानदारों में भारी खुशी व्याप्त है। अपनी मांग को लेकर उन्होंने विधायक श्री कमलेश्वर डोडियार से भी मुलाकात भी के थी।