सेजावता को  रेल्वे स्टेशन बनाने की मांग

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

सेजावता को  रेल्वे स्टेशन बनाने की मांग

सेजावता को  रेल्वे स्टेशन बनाने की मांग

लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन 

update24x.in:-

रतलाम।  धौंसवास स्टेशन  का नाम बदलकर  सेजावता स्टेशन बनाने की मांग अब उठ गई है ।  यह मांग लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन ने की है। इस मांग  को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया ।

लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल  सूर्यवंशी सेजावता  के पूर्व सरपंच शंकर लाल मालवीय और हीरालाल परमार के अलावा राजाराम हिरवे  ने  मंडल रेल प्रबंधक  अश्विन कुमार से मुलाकात उनके कार्यालय में जाकर की। उन्होंने डीआरएम को ज्ञापन  सौंपा और   धौंसवास रेल्वे स्टेशन का नाम बदलकर सेजावता रेल्वे स्टेशन करने की मांग की । उन्होंने बताया कि रतलाम से धौंसवास की दूरी,8 किलोमीटर है व वर्तमान में धौंसवास स्टेशन है वहाँ से सेजावता की दूरी मात्र 2 किलोमीटर है व एक टिकिट खिड़की खोलने की भी मांग की गई ,जिससे   सेजावता  व आस पास के गांव के लोगों को शहर तक जाने की जदोजहद नही करना पड़ेगी। l