पतंजलि स्थापना दिवस योग महोत्सव 2026

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

पतंजलि स्थापना दिवस योग महोत्सव 2026

पतंजलि स्थापना दिवस योग महोत्सव 2026

पतंजलि ग्राम बिबड़ौद योग समिति का गठन

Updatr24x.in:- 

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार भारत स्वाभिमान ट्रस्ट 5 जनवरी स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला रतलाम म.प्र. पश्चिम पाचों संगठनों के प्रयासों से योग यज्ञ सत्संग अमृत महोत्सव मनाया जा रहा जिसमें पदाधिकारी गुरु निष्ठ योग सेवक आमजन सहयोगी बनें। 

आज 4 जनवरी 2026 रविवार प्रात: 08 बजे बिबड़ौद तीर्थ स्थली पंचायत भवन रतलाम पतंजलि किसान सेवा समिति सह जिला प्रभारी, ग्राम बिबड़ौद सरपंच अम्बा राम मईडा के नेतृत्व में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डाॅ. उत्तम शर्मा, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य, सैलाना तहसील प्रभारी गोवर्धन लाल बिलवार अन्य संगठन पदाधिकारियों ग्रामीण जनों व योग सेवकों की उपस्थिति में सामूहिक योग यज्ञ सत्संग के साथ विशिष्ट बैठक ग्रामीण अंचल समिति गठन योग शिविर कार्य योजना दायित्व निर्धारण किया गया सभी ने अपने विचार रख योग आयुर्वेद स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया जिला स्तरीय आयोजन 05 जनवरी जिला कार्यालय आशाराम बापू नगर स्थित प्रातः 06 बजे, सामूहिक योग यज्ञ सत्संग स्वदेशी संकल्प के साथ मनाया जाएगा। 

पतंजलि संगठन पदाधिकारियों द्वारा स्वतंत्र भारत के सुप्रसिद्ध उघोगपति  नारायण मूर्ति संस्थापक इंफोसिस के आतिथ्य में सुख शक्ति धाम प्रातः 11 बजे भव्य उदघाटन समारोह में सहभागिता की गई।