19से 25 तक होना51 कुंडिया शिव शक्ति महायज्ञ

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

19से 25 तक होना51 कुंडिया शिव शक्ति महायज्ञ

19से 25 तक होना51 कुंडिया शिव शक्ति महायज्ञ

Update24x.in :- 


रतलाम।   रतलाम शहर के दिनदयाल नगर में आगामी दिनांक 19 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाले 51 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ के अंतिम चरण की तैयारियों के अंतर्गत रतलाम नगर के समस्त समाजजनों एवं सभी धार्मिक–सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की एक दीर्घ एवं महत्वपूर्ण बैठक दीनदयाल नगर स्थित यज्ञशाला पंडाल में संपन्न हुई।
बैठक में महायज्ञ को सुव्यवस्थित, भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु गहन चिंतन–मनन किया गया। साथ ही महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर 19 जनवरी को प्रातः 09 बजे श्री गोपाल मंदिर माणकचौक से निकलने वाली भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त समाजों के पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण सहयोग देने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। तथा यज्ञकुंड में आहुतियां के लिए अधिक से अधिक परिवारों को शामिल होने हेतु आग्रह किया गया 
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने पाँच-पाँच मंजिला ऊँचे यज्ञ मंडप एवं यज्ञशाला का दर्शन कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि मंडप एवं यज्ञशाला का निर्माण कार्य 1 जनवरी से प्रारंभ होकर अब अपने अंतिम चरण में है, जिसमें समाजजनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
इसी दिन सभी भक्तजनों द्वारा यज्ञशाला स्थल से दीनदयाल नगर क्षेत्र में जन-जागृति हेतु संध्या फेरी का शुभारंभ किया गया, जो प्रतिदिन महायज्ञ के प्रारंभ तक निरंतर जारी रहेगी। संध्या फेरी में बड़ी संख्या में संत समाज, सनातनी बंधु एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 हिंदूरत्न आनन्द गिरि जी महाराज,
परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 देवस्वरूपानंद जी महाराज,
अखंड ज्ञान आश्रम के महंत  नरेंद्र गिरी  महाराज,
महर्षि संजय शिवशंकर दवे,
काजल गुरु जागीरदार,
राजराजेश्वरी देवी,
तथा सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष  अनिल झालानी,
पं. जितेंद्र नागर, नवनीत सोनी, राजेंद्र राठौड़, अनिता कटारिया, जीवन ज्योति सहित क्षेत्रीय पार्षद संगीता सोनी , कविता चौहान , मनोहर राजू सोनी , पूर्व पार्षद राजेन्द्र राठौर अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णा सोनी ने एवं आभार जनक नागल द्धारा किया गया।
बैठक के दौरान यज्ञ में गोमाता संरक्षण से संबंधित पेम्पलेट का विमोचन भी किया गया।