भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का रतलाम में भव्य स्वागत, बैठक में दि कई जानकारी
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का रतलाम में भव्य स्वागत, बैठक में दि कई जानकारी
किसान मोर्चा बैठक व दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण बैठक मे भी लिया हिस्सा
Update24c.in:-
रतलाम - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के रतलाम प्रथम आगमन पर धराड टोल पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अगवानी कर स्वागत किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, कन्हैयालाल पाटीदार, धराड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, गोकुलसिंह, बद्रीलाल डोडियार, सहित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उसके पश्चात भाजपा किसान मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की बैठक भाजपा कार्यालय पैलेस रोड रतलाम पर आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार का भाजपा कार्यालय पर ढोल धमाके एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत किसानो के आराध्य देव भगवान बलराम एवं
भाजपा के पित्र पुरुष प.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा की गई , भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अतिथियों का साफा साल एवं बड़ी पुष्प माला से स्वागत किया गया,प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया,केंद्र की भाजपा सरकार मे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष 2026 के रूप मनाया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश के किसान भाइयों के लिए कई प्रकार की योजनाएं प्रारंभ की गई है जिसमें कृषि ऋण के सी सी वर्ष में दो बार जमा करना होता था जिसको साल भर में एक ही बार जमा करने की कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है, इस प्रकार किसान भाइयों के हित में लगातार प्रदेश सरकार द्वारा किसान भाइयों के हित में कई कार्य किया जा रहे हैं, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल ने भी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार ने भी बैठक को संबोधित किया बैठक का संचालन
जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने किया ।
ये रहे मौजूद:-

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री कन्हैयालाल पाटीदार ,जिला मंत्री कृष्णपाल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणावत ,नरेंद्र सिंह बारठ, बसंती लाल धाकड़ , कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार, उमराव सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया अनुसूचित जनजाति के प्रदेश संयोजक शैतान पटेल, जनपद अध्यक्ष बाजना कैलाश मुनिया,दिनेश जाट, राजाराम जाट पूर्व सांसद प्रतिनिधि, अंकित राठौर ,सोनू जाट सांसद प्रतिनिधि कृषि उपज मंडी बाजना, सतीश नाहर, सुखबीर सिंह चौधरी जिला अध्यक्ष उपसरपंच संघ,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार ,शंभूलाल पाटीदार , सुरेश पाटीदार ,देवचंद पाटीदार ,महेंद्र सिंह जाट, गोविंद परिहार, रामचंद्र गुर्जर उप सरपंच, नाथूलाल मेडा , दौलजी मेडा तेजालाल मैडा एवं सभी भाजपा किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे ।आभार व्यक्त कन्हैयालाल पाटीदार ने व्यक्त किया उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई ।