मेरा सम्मान हिंदी भाषा के मार्ग की देन है: डॉ राव।  

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

मेरा सम्मान हिंदी भाषा के मार्ग की देन है: डॉ राव।  

मेरा सम्मान हिंदी भाषा के मार्ग की देन है: डॉ राव।  

(अलकापुरी में  हिंदी दिवस पर हुआ समान समारोह)        

Update24x.in:-  

रतलाम।अलकापुरी रहवासियों ने पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित के सौजन्य से प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ प्रदीपसिंह राव को उनकी अनेक उपलब्धियों के लिए हिंदी दिवस पर सम्मानित किया।समाजसेवी उद्योगपति  जयंत वोरा और मुखर्जी मंडल अध्यक्ष  मयूर पुरोहित के आतिथ्य में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र और शॉल श्री फल तथा पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया।

संयोजक  हरीश यादव ने बताया कि उन्हें लाईफ टाईम एचीवमेंट अवॉर्ड और परमार्थ के लिए सतत् लेखन ,तथा आदिवासी अंचलों में दीर्घ समय तक उच्चवशिक्षा की जागृति एवं असाधारण सेवा के लिए  उनका बहुमान किया गया।  इस अवसर पर डॉ राव ने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर हूं उसमें हिंदी भाषा के प्रकांड पंडित मेरे गुरु  स्व डा वेद प्रताप वैदिक की प्रेरणा है।राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय विषयों पर हिंदी में सतत लेखन और परमार्थ के  लिए लगातार पुस्तकों की रचना ने  मुझे  यह प्रेरणा दी है कि सहज,सरल और विनम्र आचरण से  ही सबके दिल जीते जा सकते हैं।

अलकापुरी रहवासियों ने जो सम्मान दिया उसके लिए कृतार्थ  हूं। मयूर पुरोहित ने स्वागत करते हुए कहा कि,"शिक्षकों की गरिमा रखने में डा राव ने अथक साधना की है, ऐसे उदाहरण कम ही मिलते हैं।"अतिथि जयंत वोरा ने कहा कि "डा राव बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और हमारे नगर ही नहीं अपितु पूरे देश के ख्यातनाम साहित्यकार हैं।

"अध्यक्षीय उद्बोधन में पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने कहा कि "राव सर हमारे आदर्श हैं,और  हमें गर्व है कि वो हमारी अलकापुरी के रहवासी हैं,उनका सम्मान हिंदी   दिवस की  सार्थकता  है।"

आरम्भ में स्वागत भाषण  राजेश पंचाल ने  दिया।वरिष्ठ शिक्षक  एल एन धारवा ने सम्मान पत्र का वाचन किया।स्वागत  आर नवले, महेंद्र शर्मा,  संजय पांडे,  अरुण तिवारी, मोहन सिंह हारौड,शीतल पंचाल,रामबाबू कुलमी,सारिका दीक्षित,गुलशन बंडी,श्याम सुंदर भाटी, ए  आर मालवीय आदि ने किया।नागरिक अभिनंदन श्री एवं श्रीमती पुरोहित सहित नवदुर्गा समिति मां अम्बे चौक  के युवाओं   और उपस्थिति अतिथियों ने शॉल श्रीफल से किया।संचालन  हरीश यादव ने किया।आभार  संजय पांडे ने मना।इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।