ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन एवं आल इंडिया रेलवे ट्रेक मेंटेनर यूनियन को भारी जनसमर्थन
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन एवं आल इंडिया रेलवे ट्रेक मेंटेनर यूनियन को भारी जनसमर्थन
Update24x.in:-
रतलाम। जे सी बैंक चुनाव के लिए ऑल इंडिया एससी/एसटी एसोसिएशन एवं आल इंडिया रेलवे ट्रेक मेंटेनर यूनियन समर्थित उम्मीदवारों का घमासान प्रचार व जनसंपर्क जारी है। अकोदिया,शुजालपुर ,सीहोर,पाचवा फंदा बकानीया बोरी तक के सेक्शनों में जमकर चुनाव प्रचार किया गया। जहां कर्मचारियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। ट्रैकमेंटेनर साथियों,SSE,PW, SSE POWER, TRD, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय एवम् सभी विभाग के कर्मचारियों से मेन-टू-मेन संपर्क किया गया।
प्रचार के दौरान कर्मचारी पूरी तरह बदलाव के मुंड में और अब की बार, परिवर्तन की तैयारी जैसी आवाज आ रही है।
AIRTU/ WR के जोनल अध्यक्ष रामप्रसाद चंद्रीवाल ने बताया कि ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन एवम् ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक मेंटेनर यूनियन के समर्थित उम्मीदवार सामान्य सीट से मीणा मुकेश कुमार, मौर्य अजय और रिजर्व सीट से जोनल उम्मीदवार गगन कुमार पृथ्वीपाल छपरी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
पूरे प्रचार-प्रसार में विकास , महेंद्र, राजेश मीना ओ .पी, विराज मीना खुशी लाल, दिनेश कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।