तिरला में महिलाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

तिरला में महिलाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण 

तिरला में महिलाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण 

Update24x.in :-

धार/ तिरला । राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत परियोजना तिरला में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष  विश्वाश पांडे  द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष  शुभम पाटीदार, वरिष्ठ नेता  महेश रावल जिला महामंत्री श्री संजय मुकाती जनपद अध्यक्ष   सीताराम सिंगर, प्रदीप पाटीदार तिरला सरपंच श्रीमती आरती पटेल उपस्थित रहे ।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन  के मार्गदर्शन में एवं सीडीपीओ  सत्यनारायण मकवाना के नेतृत्व में  राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । स्वास्थ्य शिविर में आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं  , अतिगंभीर कुपोषित बच्चों का विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं निः शुल्क जांच की गई  । मुख्य अतिथि द्वारा अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण कीट भेंट किए गए। 
इस दौरान सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र तिरला के बी एम ओ डॉक्टर उपासनी, डॉक्टर पामेला जेम्स ,महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक श्रीमती राखी देवड़ा, पर्यवेक्षक रूपवती डावर उपस्थित रहे।