चोर ने काफी चतुराई दिखाई लेकिन पुलिस के आगे न चली ओर फिर.......दे दना धन...।
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
चोर ने काफी चतुराई दिखाई लेकिन पुलिस के आगे न चली ओर फिर.......दे दना धन...।
चोरी के माल के साथ राजस्थानी चोर पकड़ाया
Update24x.in:-
रतलाम। जावरा शहर से चोरी इको कार के चोर को आखिरकार पुलिस ने राजस्थानी चोर को धरदबोचा है।चोर ने चालाकी भी दिखाई लेकिन पुलिस के आगे उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई और जेल की सलाखों में जाने को मजबूर हो गया।पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान ओर कार बरामद कर लिया है।
ये था पूरा मामला :-
जावरा के तिलक नगर निवासी महेंद्र पिता घनश्याम चावला उम्र 48 वर्ष के घर से 19 /20 फरवरी कि दरमियानी रात
इको मारुति कार क्रमांक MP 43Cb1398 को अज्ञात बदमाश चुरा ले गया था। कार में इलेक्ट्रॉनिक सम्मान भरा था। सूचना मिलते ही जावरा शहर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिह चौहान व निरीक्षक दिपक कुमार मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, निरीक्षक अमित कुमार कोरी तत्कालिन थाना प्रभारी जावरा शहर को फरार आरोपी की गिरफ्तार व चोरी गया मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया जिसमें थाना जावरा शहर की पुलिस टीम द्वारा जावरा , कोटा (राजस्थान) , मथुरा (उत्तर प्रदेश ) , सवाई माधौपुर ,पीरन कलीयर ( उत्तराखंड ) इस प्रकार करीबन 500 सीसीटीवी कैमरो की सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपी आरोपी सैय्यद ओसाफ अली पिता सैय्यद शौकत अली उम्र करीब 37 वर्ष निवासी सूर्य नगर ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा कोटा (राजस्थान) को ट्रेस किया जाकर कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार कर आरोपी की निशादेही पर प्रकरण मे चोरी गई ईको कार क्रमांक MP43 CB1398 को बरामद किया।
नंबर प्लेट बदलकर किया गुमराह:-
आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और चोरी की गई कार का नंबर जो mp43 cb1398 था उसे बदल दिया ओर उसके स्थान पर राजस्थान की नंबर प्लेट क्रमांक Rj27 cb7488 लगा दी थी लेकिन पुलिस की पेनी निगाह के आगे उसकी चल न पाई और चोर ने अपना जुर्म कबूल लिया।पुलिस ने संपूर्ण सम्मान भी बरामद कर लिया है।पुलिस पूछताछ में उसने राजस्थान में कई कार को चुराना कबूल किया है।पुलिस आरोपी से ओर पुचताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1.सैय्यद ओसाफ अली पिता सैय्यद शौकत अली उम्र करीब 37 वर्ष निवासी सूर्य नगर ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा कोटा (राजस्थान)
जप्त मश्रुका:-
1. 01 मारुति ईको कार क्रमांक MP-43-CB-1398
2. 18 नग इंडक्शन चूल्हे , 05 नग वॉटर हीटर,02 नग मिक्सर,01 नग सीलिंग फैन तथा अन्य सामान शामिल है ।कुल किमती मश्रुका 5,40,000/- रुपये ( पांच लाख चालिस हजार रुपये )
इनका रहा शानदार काम :-
निरीक्षक दिपक कुमार मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, निरीक्षक अमित कुमार कोरी तत्कालिन थाना प्रभारी जावरा शहर , उनि चन्द्रशेखर डिगा , सउनि नरेशसिंह कुशवाह ,प्रआर.जाकिर खान, प्रआर.मृदंग सातपुते, प्रआर.जगदीशचन्द्र, आरक्षक राधेश्याम चौहान, आरक्षक नारायण सिंह,आरक्षक शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया , आरक्षक आकाश परिहार, आरक्षक रामप्रसाद मीणा , आरक्षक ललीत सिंह जगावत, सायबर सेल आरक्षक तुषार की सराहनीय भुमिका रही ।