युवा शिक्षाविद् डॉ. मिलिन गाँधी को मिला 'बेस्ट यंग प्रिंसिपल-2025' का अवार्ड
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
युवा शिक्षाविद् डॉ. मिलिन गाँधी को मिला 'बेस्ट यंग प्रिंसिपल-2025' का अवार्ड
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
Updatr24x.in:-
रतलाम: शिक्षा और फार्मेसी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले आयुष ग्राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल, डॉ. मिलिन गाँधी ने एक बार फिर संस्थान और समाज का नाम रोशन किया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ. गांधी को 'बेस्ट यंग प्रिंसिपल' के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।
सेलिब्रिटी-अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने डॉ. गांधी को गोल्डन ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान डॉ. गांधी की कार्यकुशलता और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की गई। कार्यक्रम में उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की जिम्मेदारी और सफलता हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
उपलब्धियों का सफर
डॉ. मिलिन गांधी की यह सफलता कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वह एक महत्वपूर्ण पुस्तक लिखकर अपनी बौद्धिक क्षमता और लेखन कौशल का लोहा मनवा चुके हैं। बहुत ही कम उम्र में कॉलेज के प्रिंसिपल पद की गरिमा को संभालते हुए उन्होंने शिक्षा जगत में नए मापदंड स्थापित किए हैं।
गर्व का विषय
डॉ. गांधी को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि आयुष ग्राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के लिए भी अत्यंत गौरव की बात है। उनकी इस सफलता पर महाविद्यालय के निर्देशक नीरज त्रिवेदी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
"यह सम्मान मेरे लिए एक नई ऊर्जा का स्रोत है। मेरा लक्ष्य हमेशा से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और फार्मेसी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना रहा है।"यह सम्मान मेरे माता-पिता को समर्पित है।
ज्ञातत्व है कि डॉक्टर गांधी के पिता वरिष्ठ समाजसेवी एवं धर्मदास जैन श्रीसंघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक है।