कंटेनर ट्रक से  अवैध बियर बरामद,पंजाब से महाराष्ट्र ले जा रहा था चालक

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

कंटेनर ट्रक से  अवैध बियर बरामद,पंजाब से महाराष्ट्र ले जा रहा था चालक

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई —

कंटेनर ट्रक से  अवैध बियर बरामद,पंजाब से महाराष्ट्र ले जा रहा था चालक

राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार

रतलाम | रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र को  अवैध  बियर पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है । पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध बियर  बरामद कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । 

पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार  के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल  अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा मुखबिर कि सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की जिसमें पुलिस को  अवैध बियर सेे भरा  कंटेनर बरामद हुआ ।

पुलिस कि कार्यवाही:- 

औद्योगिक थाना क्षेत्र को अवैध रूप से शराब परिवहन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गायत्री सोनी 18.मई.2026 की दरमियानी रात्रि मय पुलिस बल के रतलाम बायपास फोरलेन रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के पास सेजावता क्षेत्र में घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध कंटेनर ट्रक क्रमांक RJ-14-GL-7177 को रोककर  तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में कुल 431 पेटियों में भरी 5172 बल्क लीटर अवैध शराब (बियर) बरामद की गई। मौके पर वाहन को बरामद कर  आरोपी चालक को गिरफ्तार किया ।
पुलिस सूत्रों कि मानें तो उक्त बियर पंजाब से महाराष्ट्र की ओर परिवहन की जा रही थी।पुलिस इस अवैध परिवहन से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है।

 यह आरोपी हुआ गिरफ्तार :-


1 भोमाराम पिता जेठाराम जाट, उम्र 32 वर्ष
निवासी ग्राम मांडपुरा पुराना गांव, थाना बायतु, जिला बाड़मेर (राजस्थान)

जप्त हुआ   माल :-

 


-  431 पेटियों में कुल 5172 बल्क लीटर अवैध शराब (बियर)
अनुमानित कीमत – ₹10,68,096/-


- कंटेनर ट्रक क्रमांक RJ-14-GL-7177
अनुमानित कीमत – ₹15,00,000/-
- कुल जप्त मश्रुका:-

लगभग ₹25,68,096/- (पच्चीस लाख अड़सठ हजार छियानवे रुपये)

इनकी मेहनत लाई रंग  :-

अवेध बीयर और ट्रक को पकड़ने में  थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक दीक्षित, सउनि. दिलीप खाती, सउनि. हंसराज पटीगर, आरक्षक अर्जुनसिंह खिंची, नरेन्द्र सिंह पावरा, राजेश प्रजापति, दुर्गालाल गुजराती, महेन्द्रसिंह एवं विजय मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।