सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का सफल आयोजन
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का सफल आयोजन
Update24x.in:-
रतलाम । सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मातृभूमि, मातृशक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा श्रीमती सोना शर्मा ने की। मुख्य रूप में एमआईसी मेंबर भगत भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संदीप मौर्य , मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर गेहलोत एवं लोकेश जयसवाल , मंडल मंत्री मयंक भाटी तथा रोहित बिडवान , ईश्वर व्यास , कार्यक्रम प्रभारी हरीश तिवारी एवं मांगीलाल तिवारी सहित मंडल अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस पुनीत अवसर पर सभी नागरिकों ने मिलकर अपनी माँ के नाम एक-एक पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।