आए दिन रतलाम–इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों  को उठाना पड़ती है परेशानी 

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/

आए दिन रतलाम–इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों  को उठाना पड़ती है परेशानी 

तकनीकी खराबी :-

आए दिन रतलाम–इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों  को उठाना पड़ती है परेशानी 

"परेशानी का कारण है डेमू  का पुराना  रैक"

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित  ने पुराने डेमू रैक को  हटाकर नया रैक उपलब्ध कराने की मांग की,,,

Update24x.in:-

रतलाम। रतलाम–इंदौर रेल मार्ग पर संचालित डेमू ट्रेन में आए दिन सामने आ रही तकनीकी खराबियों को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ट्रेन के बार-बार रास्ते में खड़े होने से नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन रतलाम–इंदौर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन होती है परेशानी:-

          बता दे कि डेमू ट्रेन के फातियाबाद स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण करीब  एक घंटे तक खड़े रहने की घटना ने एक बार फिर रेलवे की यात्री सुविधाओं और ट्रेन के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि डेमू के पुराने रैक में लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसी घटनाएं आए दिन की हो गई है।

(X) के माध्यम से की शिकायत :-

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित ने इस गंभीर समस्या को लेकर रेल मंत्री, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को एक्स (X) के माध्यम से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि रतलाम–इंदौर के बीच संचालित पुराने डेमू रैक को तत्काल हटाकर नया रैक उपलब्ध कराया जाए। यात्रियों की संख्या के अनुपात में कोच बढ़ाए जाएं  ।

      श्री पुरोहित ने कहा कि रतलाम–इंदौर रेल मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। यह मार्ग रतलाम सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के यात्रियों के लिए इंदौर से जुड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डेमू ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रेन में यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। यदि समय रहते कोचों की संख्या नहीं बढ़ाई गई और पुराने रैक को नहीं बदला गया तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

नजदीक है सिहस्थ महाकुंभ :-

श्री पुरोहित ने आगे कहा कि आगामी सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए रतलाम–इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में रेलवे को अभी से यात्री सुविधाओं और ट्रेन संचालन की तैयारी करना चाहिए। उन्होंने रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन से मांग की है कि सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए रतलाम–इंदौर मार्ग के लिए नए डेमू रैक की व्यवस्था तत्काल की जाए। पुराने रैक को बदला जाए तथा यात्रियों की संख्या के अनुरूप कोच भी बढ़ाए जाएं।
यदि समय रहते रेलवे द्वारा ठोस निर्णय लिया जाता है तो इससे हजारों नियमित यात्रियों को राहत मिलेगी और भविष्य में बढ़ने वाले यात्री दबाव को भी बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा।