बदनावर के युवक से ब्राउन शुगर बरामद

Breakingnews-latestnews-hindinews-ratlamsamachar

बदनावर के युवक से ब्राउन शुगर बरामद

थाना पिपलौदा पुलिस अवैध मादक पदार्थ ब्राउन तस्कर को किया गिरफ्तार


कुल 17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर किमती 50000 रुपये के साथ एन्ड्रायड मोबाईल जप्त कुल जप्त
         Update24x.in  :-     

रतलाम    । पुलिस अधीक्षक  राहुल कुमार लोढ़ा ( भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम परिवहन एवं क्रय विक्रय की गतिविधियो पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है जो निर्देशो के पालन मे  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश खाखा एवं  इन्चार्ज एस.डी.ओ.पी.  जावरा  दुर्गेश आर्मो (न.पु.अ. जावरा) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलौदा निरी. रेखा चौधरी की टीम द्वारा उनि वीडी जोशी चौकी प्रभारी सुखेड़ा के विश्वसनिय मुखबीर की सूचना पर प्रतापगढ़ तिराहा आम रोड़ पिपलौदा पर एक आरोपी धीरज पिता महेश पाल उम्र 22 साल निवासी दुर्गा चौक इमलीपुरा बदनावर थाना बदनावर जिला धार के कब्जे से  अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 17 ग्राम एवं एक एड्रायड मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है आरोपी के विरुद्ध थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 53/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है 

 जप्तशुदा मश्रुकाः-
 *1.* अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 17 ग्राम किमती 500000 रुपये
*2.* एक एन्ड्रायड मोबाईल 

गिरफ्तार आरोपी - धीरज पिता महेश पाल उम्र 22 साल निवासी दुर्गा चौक इमलीपुरा बदनावर थाना बदनावर जिला धार  

सराहनीय भूमिकाः-   निरी. रेखा चौधरी, उनि वीडी जौशी, सउनि सीताराम तेनीवार, प्रधान आरक्षक दिनेश राठौर, आरक्षक अनिल सोलंकी, राजेश पटेल, समरथ पाटीदार, चेनराम पाटीदार, राकेश पाटीदार, दीपक शर्मा,  सॉवरिया पाटीदार, हरिओम देवड़ा की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।