रितेश मांडोत पुनः अध्यक्ष बने,सेवा का लिया संकल्प
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
रितेश मांडोत पुनः अध्यक्ष बने,सेवा का लिया संकल्प
जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार का प्रथम मिलन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
नवीन कार्यकारिणी का सम्मान एवं नए सदस्यों का स्वागत
Update24x.in:-
रतलाम। जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार के सत्र 2026-27 का प्रथम मिलन समारोह रविवार को खेतलपुर स्थित श्री हिमतारा (गोशाला के सामने) में उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोशाला में गोसेवा के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी सदस्यों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया।
इस अवसर पर सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सम्मान किया गया ।
इनको मिली जवाबदारी :-
सर्वसम्मति से रितेश मांडोत को पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए नवीन गांधी को उपाध्यक्ष, आशीष छाजेड़ को सचिव निलेश मुरार को सहसचिव आशीष राणावत को कोषाध्यक्ष एवं संदेश कटकानी को सह कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारी पद पर मनोज गुगलिया , निलेश मूणत, मनीष मेहता, अतुल दख, राजेश बोराणा, दिनेश पटवा तथा यतींद्र लोढ़ा को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
ये बने नए सदस्य:-
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नवीन सदस्यों आशीष तृप्ति डांगी, महावीर ऋतु कटारिया, अजय सविता , पितलिया ओर गौरव अर्चिता जैन का स्वागत एवं सदस्यता ग्रहण समारोह रहा, जिसमें नए सदस्यों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिन्हों से आत्मीय अभिनंदन किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
सेवा,एवं एकता का संकल्प :-
इस दौरान सदस्यों के बीच परिचय, विचार-विमर्श, मनोरंजक गतिविधियों एवं आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रितेश मांडोत ने सभी सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन सोशल ग्रुप संस्कार परिवार समाजसेवा, संस्कारों के संवर्धन एवं पारिवारिक एकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। समारोह का समापन मंगलभावना एवं सामूहिक फोटो के साथ हुआ।