खनिज विभाग जागा , डंपर,जेसीबी की जप्त

Hindi news/ latest news/crime news/

खनिज विभाग जागा , डंपर,जेसीबी की जप्त

खबर का असर:-

खनिज विभाग जागा , डंपर,जेसीबी की जप्त

Update24x.in:-

 रतलाम ।जिले में हो रहे अवैध खनन को लेकर अब खनिज विभाग ने अपनी तफ़्तरता दिखाने के लिए डंपर, जेसीबी को जप्त की है जिले में  बेरोक टोक खनिज माफिया अपने कारोबार को अंजाम दे रहे थे। लेकिन विभाग सुस्त बैठा था।

गौर तलब है कि जिले में चल रहे खनिज के अवैध कारोबार को लेकर अपडेट 24न्यूज ने विभाग और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए खबर प्रकाशित की थी, उसके बाद आखिरकार विभाग जागा और सोमवार को कार्रवाई करने के लिए निकला ।

ये की कारवाही:- 

सोमवार को नव नियुक्त खनिज अधिकारी संजीत कुमार धुर्वे द्वारा दोनों सहायक खनिज अधिकारी देवेंद्र कुमार चिड़ार एवं शंकर कनेश के साथ एक डम्पर को कनेरी रोड पर खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में जप्त कर होमगार्ड लाइन रतलाम की अभिरक्षा में रखा गया है |
दूसरी कारवाही में एक जे सी बी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को खनिज मुरम के अवैध उत्खनन में जप्त कर पुलिस चौकी बिरमावल की अभिरक्षा में रखे गये|लेकिन कुछ लोग अपने मुखबिरों की सूचना पर सैफ जोन में चले गए और अपने आप को बचा लिया।

क्या सतत जारी रहेगी करवाई ?

खैर विभाग देर से लेकिन जागा जरूर,अब देखना यह है कि क्या विभाग के आला अधिकारी ऐसी महिम को सतत जारी  रखेंगे या फिर मुहिम  टाई - टाई फीश हो जाएगी । यदि मुहिम जारी रहती तो शासन -  प्रशासन को रोजाना हो  रहे लाखों- करोड़ों की रॉयल्टी में फायदा मिलेगा।

इनका रहा योगदान:- 

 कार्यवाही के दौरान  सहायक खनिज अधिकारी देवेंद्र कुमार चिड़ार एवं शंकर कनेश के साथ होमगार्ड जवान मोहम्मद इरशाद , श्रवण और बद्री की भूमिका सराहनीय रही  ।