अनुनाद का राष्ट्रीय गीत गायन व सम्मान समारोह में जमकर दी प्रस्तुतियां
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
अनुनाद का राष्ट्रीय गीत गायन व सम्मान समारोह में जमकर दी प्रस्तुतियां
Update24x.in:-
रतलाम।अनुनाद सांस्कृतिक सेवा जनकल्याण सेवा समिति एवं चंद्रशेखर लश्करी मित्र मंडल द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सुशील नाहर की स्मृति में स्थानी गुलाब चक्र में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य राष्ट्रीय गीत गायन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। लगातार 3 घंटे तक गायक कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
इनका हुआ सम्मान :-
इस अवसर पर खेल पत्रकार एवं समीक्षक जोश चाको, मध्य प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान, सेवानिवृत प्राचार्य कैलाश चंद्र श्रीवास्तव, गुजराती समाज संगीत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्रीमती सुशीला देवी व्यास, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा का सामूहिक रूप से भव्य सम्मान शाल श्रीफल पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
इस अवसर पर कलाकारों का सम्मान वरिष्ठ अभिभाषक सुरेंद्र शर्मा, समाजसेवी रवि नाहर, अंत राम पचौरी, लाखन सिंह टैगोर, मदन चौहान, रमेश कटारिया, रजनीश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर लश्करी, नरेश यादव, अजीत जैन, चंचल चौहान, अशोक शर्मा, श्याम सुंदर भाटी, मिथिलेश मिश्रा, आदि के कर कमलों से किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंचल चौहान एवं लोकेश व्यास ने किया।