अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न
Breaking news - Latest-news - hindi news -crime news - hindi news

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक संपन्न
Update24x.in :-
रतलाम l रतलाम में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक स्वाद होटल में रतलाम जिला एवम शहर के तत्त्वाधान में आयोजित की गई l बैठक से पूर्व मध्य प्रदेश के दौरे पर आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का होटल में सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री गौतम लोट , राष्ट्रीय सचिव एवं संभाग अध्यक्ष प्रवीण दीक्षित ,जिला अध्यक्ष राजेन्द्रपथरोड शहर अध्यक्ष विजय चौहान, नीमच शहर अध्यक्ष जितेन्द्रघेंघट जावद नगर अध्यक्ष प्रदीप राडोदिय ने गुलदस्ता भेटकर प्रदेश आगमन पर स्वागत किया l उसके बाद होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्ष आरती नरवारे के भाई नीरज की आकस्मिक निधन होने पर दो मिनिट मौन रखकर श्रदाजली प्रदान की गई l उसके बाद अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं सस्थापक राजपाल जी मेहरोलिया ,राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल जी बिरला, राष्ट्रीय सचिव , जगदीश सुद,एवं संदीप सलोद, मध्य प्रदेश के महामंत्री गौतम लोट,उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं पार्षद प्रिंस लोहट, प्रदेश सभंगीय अध्यक्ष प्रवीण दीक्षित मचासीन हुवे
उक्त कार्यक्रम में आए हुवे अतिथियों का रतलाम में श्रीफल शाल एवं साफा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया l उसके बाद प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजपाल मेहरौलिया ,राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल बिरला ,राष्ट्रीय सचिव संदीप सलोद,उत्तराखंड युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रिंस लोहट ,मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री गौतम लोट ,राष्ट्रीय सचिव एवं संभाग अध्यक्ष प्रवीण दीक्षित ने संबोधित करते हुवे सफाई कर्मचारी हित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया और कैसे सफाई मजदूर संघ के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए योजना बनाने पर सहमति प्रदान की गई l अंत में कार्यक्रम का आभार राष्ट्रीय सचिव एवं संभाग अध्यक्ष प्रवीण दीक्षित ने माना।
उक्त कार्यक्रम में ,रतलाम से जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पथरोड, शहर अध्यक्ष विजय चौहान,
जावरा नगर अध्यक्ष करन कल्याणे,नीमच शहर अध्यक्ष जितेन्द्र घेंघट, जावद नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार राडोदिया, संभाग महामंत्री आकाश खरे ,संभाग उपाध्यक्ष पर्वत चावरे ,संभाग सचिव महेंद्र गेसर ,शैलेश दिक्षित,सुरेश डागला, सुरेश चोटिया, संभागीय मीडिया प्रभारी गोवर्धन चौहान,सुनील, पप्पू जी, धर्मेंद्र ,विकास धूलिया,सरवन बोयत ,अनिल छपरी, राकेश, भेरूलाल नरवाले, बड़ी संख्या में सदस्य गण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे