सैलाना को कभी न भूलूंगा - श्री जैन 

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

सैलाना को कभी न भूलूंगा - श्री जैन 

सैलाना को कभी न भूलूंगा - श्री जैन 

Update24x.in -

रतलाम ।  नगर की कृषि उपज मंडी समिति सैलाना के हाल में सैलाना के अनुविभागअधिकारी   मनीष कुमार  जैन का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । श्री जैन के 3 वर्षों से सैलाना विधानसभा में अपनी सेवाएं दे रहे थे उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने बताया की श्री जैन द्वारा केंद्र की  मोदी सरकार की एवं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रशासनिक अमले से कार्य करवाने में पूरी निष्ठा  के साथ निभाया । क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों की हम प्रशंसा करते हैं । श्री जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की सैलाना के जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता का क्षेत्र  में जो मान सम्मान अपने कार्यकाल में मिला है वह यादें हमेशा मेरे साथ रहेगी।

ये रहे मौजूद :-

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष  श्याम धाकड़ व्यापारी प्रकोष्ठ के सुरेंद्र मेहता, ललित चंडालिया, सौरभ रांका,मंडल महामंत्री  सुभाष भाबर, शैतानसिंह पटेल, उपसरपंच संघ जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह चौधरी ,अंबिका पाटीदार, देवचंद पाटीदार, छोगालाल पाटीदार,लखन चंदेल ,ललित कसेरा प्रभुलाल बाबर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थितथे । कार्यक्रम में नवागत मंडी सचिव रमन सिंह का भी स्वागत किया गया।