दिव्यदृष्टि कलाकारों की संगीतमय पेशकश 15 मार्च को
दिव्यदृष्टि कलाकारों की संगीतमय पेशकश 15 मार्च को
दिव्यदृष्टि कलाकारों की संगीतमय पेशकश 15 मार्च को
'अनुनाद' के आयोजन में रतलाम और इंदौर के गायक प्रस्तुति देंगे
Update24x.in:-
रतलाम। संगीत के बेहतरीन आयोजनों को प्रस्तुत कर रही संस्था दिव्यदृष्टि कलाकारों की संगीतमय पेशकश ' तेरी आंखों की चाहत में ' का आयोजन 15 मार्च रविवार को सायं 6 बजे से गुलाब चक्कर रतलाम में कर रही है। इस आयोजन में गायक एवं संगीतकार सभी दिव्य दृष्टि कलाकार हैं। इन कलाकारों ने अपनी शारीरिक कमी को अपनी प्रतिभा के दम पर बौना साबित किया है और संगीत के क्षेत्र में खास मुकाम बनाया है। उक्त जानकारी देते हुए अनुनाद के अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि *तेरी आंखों की चाहत में* कार्यक्रम में *रतलाम और इंदौर के दिव्यदृष्टि कलाकारों की संगीतमय पेशकश* सुर संगम आर्केस्ट्रा के संजय गरूड़ के निर्देशन में होगी वाली । इस प्रस्तुति में बीस से अधिक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
यह कलाकार देंगे प्रस्तुति:-
संगीत आयोजन में कलाकार संध्या शर्मा, पूजा पटवा, जितेंद्र चौहान , अभिजीत सिंह , भव्यराज राठौर, परम जैन, विशाल सोलंकी, नीरज सिंह , अयंक दुबे, जियांशु बैरागी, श्याम शर्मा , मुन्नालाल शर्मा आदि कलाकार अपनी कला प्रदर्शित करेंगे । उल्लेखनीय है कि सन 1999 से 2010 तक संजय गरुड़ ने लायंस क्लब रतलाम द्वारा संचालित ज्ञानदीप दृष्टिहीन विद्यालय में निःशुल्क अध्यापन कार्य किया एवं संगीत की प्रतियोगिता भी आयोजित की , जिसमें पूजा पटवा और अयंक दुबे ने अनेक पारितोषिक प्राप्त किए। अयंक दुबे नर्मदा ग्रामीण बैंक रतलाम में कार्यरत है तथा पूजा पटवा ने म्यूजिक में एम. ए. कर यूनिवर्सिटी में टॉप किया है।
अनुनाद के संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा और अध्यक्ष अजीत जैन ने संगीत प्रेमियों से आग्रह किया है कि मेहमान कलाकारों को सम्मानपूर्वक सुन सकें, इसलिए निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सहयोग करें।