श्री मालवीय अध्यक्ष एवं ठाकुर सचिव बने
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
श्री मालवीय अध्यक्ष एवं ठाकुर सचिव बने
राजस्व निरीक्षक संघ रतलाम कि
कार्यकारिणी गठित
Update24c.in:-
रतलाम। रतलाम जिले के राजस्व निरीक्षकों की कार्यकारिणी को खुशनुमा माहौल में गठित किया गया, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय उपध्याय को बनाया गया,अध्यक्ष कि जवाबदारी मेहरबान सिंह मालवीय को दी और सचिव विक्की ठाकुर को बनाया गया है।
लंबे समय के बाद आखिरकार रतलाम जिले के राजस्व निरीक्षकों की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया।
संगठन में दो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनकी जवाबदारी श्रीमती ज्योति सोनी तथा सुनील अवस्या ने ली है। कोषाध्यक्ष पद पर तरुण रघुवंशी को मनोनीत किया गया, मीडिया प्रभारी एवं प्रचार मंत्री का जिम्मा केशर सिंह गोयल को सौंपा गया। महामंत्री श्रीमती ज्योत्सना भाटी , संगठन मंत्री कोमल सिंह चारेल, सहसचिव महेन्द्र वाडिया तथा दिनेश टोकरे को प्रवक्ता बनाया गया है।
