अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का रंगारंग शुभारंभ हुआ
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का रंगारंग शुभारंभ हुआ
अतिथियों ने एक स्वर में आयोजन की प्रशंसा की
Update24x.in:-
रतलाम। रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर दो दिवसीय अखिल भारतीय आमंत्रण शूटिंग बाल 2026 का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधकअश्विनी कुमार के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ.इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप से पीयूष पांडे सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघउपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सर्विस कर शुभारंभ किया गया।मंडल रेल प्रबंधक ने विशेष रूप से बालक बालिकाओं से शुभारंभ करवाया जिसकी सभी ने सराहना की।श्री कुमार ने कहा कि वॉलीबॉल एक स्वास्थ्य की दृष्टि से परिश्रम का खेल है तथा सामूहिक प्रयास से ही इसमें विजय श्री प्राप्त की जाती है आयोजकों की भूरि भूरि प्रशंसा करता हूं कि आपने यह आयोजन किया और ऐसे आयोजन होने सेखेल भावना राष्ट्र भावना पैदा होती है।कार्यक्रम को रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे अपने खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराता हैऔर हमारा प्रयास रहता है की रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में देश एवं रेलवे को गोदांवित करें।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार एवं मंडल कार्मिक अधिकारी गायकवाड साहब भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन समिति केसंयोजक प्रकाश चंद्र व्यास, यूं एल भाटी,महेश सोलंकी,सालार हुसैन बादशाह,श्रेणिक जैन पोहावाला,बृजपाल सिंह,ओमप्रकाश गांधी,मुकेश यादव ,राजेश ,विष्णु सविता शर्मा,योगेश त्रिवेदी,विनोद पिरोदिया मनोहर पचौरी याकूब मंसूरी मोइनुद्दीन खान डॉक्टर खान अतिथियों का साल स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत कर सम्मान किया।

प्रथम दिन को बूंदी,हरसोल, बिलपांक, सैलाना, शिवगढ़, रतलाम,बिलपांक,चित्तौड़गढ़के मध्य मुकाबले खेले गए।
स्कोर के रूप में कमलजीत सिंह ,सुरेश वर्मा, यू एल जायसवाल,, रामविलास शर्मा,कॉमेंटेटर लक्ष्मण पाठक,एवं निर्णायक रहे।

इस अवसर पर जीडी हॉस्पिटल द्वारा लगभग 100 खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया स्वयं मंडल रेल प्रबंधक ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।प्रतियोगिता का संचालन संयोजक प्रकाश चंद्र व्यास ने किया।