विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज  मैं रक्तदान, अंगदान और देहदान के उपयोग दिखाएं ~गोविंद काकानी

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज  मैं रक्तदान, अंगदान और देहदान के उपयोग दिखाएं ~गोविंद काकानी

 विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज  मैं रक्तदान, अंगदान और देहदान के उपयोग दिखाएं ~गोविंद काकानी

Update24x.in:-


रतलाम ।  रक्तदान, अंगदान और देहदान के पश्चात मेडिकल कॉलेज में किस तरह उसका उपयोग किया जाता है| उसके विस्तृत अध्ययन के लिए समाजसेवी गोविंद काकानी एवं मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनीता मूथा  के सहयोग से लॉर्ड रामा इंग्लिश हायर सेकंडरी स्कूल, गौतमपुरा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज, रतलाम के ब्लड सेंटर (रक्त कोष), एनाटॉमी सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन कराया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ  एथिकल कमेटी सदस्य गोविंद काकानी द्वारा प्रदान की गईं। काकानी ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रक्त एवं अंगदान से न केवल अनेक जीवन बचाए जा सकते हैं, बल्कि यह समाज और देश के लिए अत्यंत कल्याणकारी कार्य है।

एनाटॉमी विभाग में डॉक्टर राजेंद्र सिंगरोले :-

ने  डॉ जितेंद्र गुप्ता एनाटॉमी विभाग अध्यक्ष के मार्गदर्शन में शरीर संरचना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को देहदान  से मिली देह को  विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए किस प्रकार उपयोग में आती है और उपयोग के पश्चात शरीर की प्रत्येक हड्डियों का संभाल कर रखना, उसके प्रैक्टिकल में उपयोग में लाने सहित जानकारी से अवगत कराया| उन्होंने प्रैक्टिकल लेबोरेटरी में शरीर के अलग-अलग अंगों के कार्य की जानकारी दी जिसे पाकर विद्यार्थियों में अलग उत्साह नजर आ रहा था| *रक्त कोष प्रभारी डॉक्टर रितेश गुर्जर*  द्वारा सभी विद्यार्थियों को  रक्त कोष की सभी मशीनों से किस प्रकार और कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं जानकारी बताई व रक्त के उपयोग के बारे में उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया |उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर विद्यालय के विद्यार्थी नवीन गुर्जर ने अपना  दुर्लभ रक्त समूह O Negative रक्त सभी विद्यार्थियों के समक्ष दान कर उनमें डर दूर करते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।                  अभिनंदन पत्र प्रदान किया :- मेडिकल कॉलेज की डीन एवं सीईओ डॉ. अनीता  मूथा द्वारा रक्तदाता विद्यार्थी नवीन गुर्जर को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात रक्तदान करने का आवाहन किया |

विद्यालय प्रबंधन  प्रिंसिपल राजू कृष्णन स्टीवन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की और से धन्यवाद देते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना जागने में आपका यह सहयोग विद्यार्थियों में मानवता, सहानुभूति और दान की भावना को प्रबल करेगा|