महामहिम राज्यपाल डॉ थावरचंद गहलोत कि प्रतिष्ठा को धूमिल करने के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
महामहिम राज्यपाल डॉ थावरचंद गहलोत कि प्रतिष्ठा को धूमिल करने के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ रतलाम ने जताया विरोध
Update24x.in:-
रतलाम। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ थावरचंद गहलोत के एवं भगवान नारायण के फोटो के साथ एडिटिंग कर उनकी प्रतिष्ठा व सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया था। यह हरकत दिनेश दुबे (चंबलवाले ) द्वारा कि गई थी, जिसका अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ रतलाम ने बढ़ी आपत्ति ली।दिनेश दुबे जिसने ऐसी हरकत कि है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर वरिष्ठ जिलाध्यक्ष बबलु दशोरियां के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचें और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कि मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन Adm डॉ शालिनी श्रीवास्तव को सौंपा। यह ज्ञापन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के निर्देश पर सौंपा गया।ज्ञापन का वाचन सुरेश मालवीय ने किया । वरिष्ठ जिला अध्यक्ष और सचिव गोवर्धन चौहान ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ कारवाही नहीं होती है तो समाजजन उग्र आंदोलन करेगा।
ये रहे मौजूद :-
वरिष्ठ जिला अध्यक्ष बबलू दसोरिया , जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र मालवीय , जिला सचिव गोवर्धन चौहान , पत्रकार ,विधि सलाहकार विजय नागदिया, युवा जिला अध्यक्ष जीतू मालवीय , जिला महामंत्री सुरेश मालवीय , शहर अध्यक्ष निर्मल मालवीय, कोषाध्यक्ष शंकर लाल मालवीय , तहसील अध्यक्ष रामलाल मालवीय , मीडिया प्रभारी प्रकाश नागदिया , बद्री लाल जी मालवीय, सलाहकार कन्हैया लाल परमार , सलाहकार रामचंद्र सोनार्थी ,राधे श्याम परमार, नीरज मालवीय ,दिलीप नागदिया, राजू सरपंच , प्रकाश जी जड़वासा ,प्रकाश जी बांगरोद , मुकेश सोलंकी ,अशोक मालवीय, सुभाष मालवीय ,सुमित मालवीय ,जगदीश जी ,भंवर लाल चौहान आदि उपस्थित रहे।