समन्वय परिवार का गुरु पूर्णिमा उत्सव गुरुवार को

latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390

समन्वय परिवार का गुरु पूर्णिमा उत्सव गुरुवार को
समन्वय परिवार का गुरु पूर्णिमा उत्सव गुरुवार को
Update24x.in :-

रतलाम | ब्रहालीन स्वामी श्री सत्य मित्रानंद जी गिरी द्वारा संस्थापित समन्वय परिवार द्वारा गुरुवार 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया है | गढ़ कैलाश के आगे राम बाग हनुमान मंदिर पर यह उत्सव प्रातः 10.30 बजे आरंभ होगा | इसमें पादुका पूजन के बाद प्रार्थना सत्संग होगा | समन्वय परिवार के अध्यक्ष अशोक आप्टे , शैलेंद्र डागा, माधव काकानी,शिवराम शर्मा, हेमंत शर्मा ,जितेंद्र वाघेला, कालूराम पाटीदार आदि ने भक्तो से गुरु पूर्णिमा उत्सव में अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है |