कलेक्टर ने भ्रष्ट भाजपा नेता नगर परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर लोकेंद्रसिंह सिसोदिया को पार्षद पद से हटाया
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news
बड़ी कारवाही:-
कलेक्टर ने भ्रष्ट भाजपा नेता नगर परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर लोकेंद्रसिंह सिसोदिया को पार्षद पद से हटाया
Update24x.in:-
रतलाम/धामनोद। भ्रष्ट भाजपा नेता नगर परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर लोकेंद्रसिंह सिसोदिया को नगर परिषद में टेंट लगाने का सरकारी टेंडर लेने वर्ष2010से वर्ष 2015 एवं वर्ष2022 से वर्ष 2025 तक सिसोदिया टेंट हाउस फर्म के नाम से टेंडर लेकर स्वयं /अपने भाई चिकोरसिंह को आर्थिक लाभ लेने की जनसुनवाई में शिकायत दिनांक 18/11/25 क्रमांक48180में कलेक्टर द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने पर जनहित याचिका हाई कोर्ट इंदौर न्यायालय में जनहित याचिका WP 5524/2026दायर की गई थी ।याचिका की सुनवाई में माननीय उच्च न्यायालय ने दो माह में जिला कलेक्टर को दो माह में कानूनी कार्यवाही लागू करने का आदेश जारी किया था ।कलेक्टर द्वारा उच्च न्यायालय का आदेश का पालन समय पर नहीं होने पर कोर्ट के आदेश की अवमानना की अपील की गई थी । जिलाधीश ने प्रकरण क्रमांक 001/बी- 121/2026-27की सुनवाई में बिंदु वार जांच कर आरोपी लोकेंद्रसिंह सिसोदिया को दोषी पाए जाने पर पार्षद पद से हटाने का आदेश जारी किया है ।
नामली तहसीलदार ने किया जुर्माना:-
नामली नायब तहसील द्वारा प्रकरण क्रमांक 0008/अ/-68/2025-26 में भी एक जनसुनवाई में शिकायत कर्ता महेंद्र उर्फ मोनू शर्मा निवासी सैलाना की शिकायत पर फर्जी तरीके से राधाकृष्ण मंदिर व्यवस्थापक कलेक्टर मंदिर का पुजारी बनकर मंदिर की जमीन पर कब्जा कर टेंट हाउस गोदाम /मैरिज गार्डन का संचालन करने पर दोषी पाए जाने पर 1लाख रु का जुर्माना एवं बेदखली का आदेश जारी कर दिया है ।