ग्राम मावता में कुएं में लाश मिली, फैली सनसनी
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
ग्राम मावता के कुएं में तैरती हुई मिली लाश
ग्राम रियावन निवासी राधेश्याम सोनार्थी के रूप में हुई पहचान
Update24x.in:-
रतलाम /कालूखेड़ा। ग्राम मावता मे
उस समय सनसनी फैल गई जब एक कएं में एक व्यक्ति की लाश लाश तेरती मिली। लाश की पहचान राधेश्याम सोनार्थी 55 निवासी रियावन के रूप में हुई । पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
लाश बेहपुर ओर मावता के बीच सड़क किनारे बिना मुंडेर का रामेश्वर पाटीदार निवासी मावता के 42 फिट गहरे कुएं से लाश तैरती हुई मिली।
खेत का पड़ोसी जीतमल चौधरी अपने खेत पर आज दोपहर लगभग 2.30 बजे कुएं से अपने खेत में फसल को पानी पिलाने के लिए पाइप लंबे कर कुएं के पास आया तो देखा कि कुएं में कोई गिरा हुआ तैर रहा है जिसकी सूचना तत्काल कुएं मालिक रामेश्वर पाटीदार को दी । सूचना मिलते हो रामेश्वर पाटीदार अपने भाई मूलचंद के साथ मावता चौकी पर पहुंचेऔर पुलिस को सूचना दी ।
सूचना पर चौकी प्रभारी अल्केश सिंगाड ओर आरक्षक दिलीप धनगर के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर तत्काल ग्रामीणों की मदद से कुएं से मृतक राधेश्याम के शव को बाहर निकाल कर मौके पर पंचनामा बना कर मर्ग कायम किया और शव शासकीय चिकित्सालय पिपलौदा परीक्षण के लिए भेजा। मावता चौकी प्रभारी अल्केश सिंगाड ने बताया कि चौकी पर दोनों भाइयों ने 4 बजे आकर सूचना दी । जिस पर मार्ग कायम कर जांच की जा रही है। यह अकेला रहता था इसलिए अभी तक इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। अभी इसके भांजे को इसकी सूचना दी गई है । उसके बाद ही जांच में कोई जानकारी मिल पाएगी।