ट्रेन में यात्री असुरक्षित ,चोर चुस्त पुलिस सुस्त....
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/
ट्रेन में यात्री असुरक्षित ,चोर चुस्त पुलिस सुस्त....
क्या अपने उद्देश्य पर खरा उतर रही है, जीआरपी थाना पुलिस ...?
Update24x.in:-
रतलाम। यदि आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हो तो घर से यह सोचकर निकले कि आपको अपनी सुरक्षा स्वयं को करना होगी, क्योंकि इस बात का भरोसा नहीं कि जिस विभाग (जीआरपी) को यह जवाबदारी मिली है, वह उस जवाबदारी पर खरा भी उतरेगा या नहीं। क्योंकि आये दिन हो रही घटनाओं से तो यही लग रहा है । यदि इस विभाग के बारे में यह कहा जाय कि " चोर चुस्त पुलिस सुस्त " तो अतिशयोक्ति नहीं होगी ।
अपराधों पर नहीं है अंकुश :-
जीआरपी थाना क्षेत्र के बारे में आम लोगों की राय यह है कि पुलिस का अपराधों पर कोई अंकुश नहीं है। आये दिन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोई ना कोई अपराध होते रहते हैं l लेकिन पुलिस सही समय पर नहीं पहुंच पाती है, सूत्रों का तो यह भी कहना है कि पुलिस की नाक के नीचे अपराध हो जाते हैं और जीआरपी पुलिस को पता ही नहीं चलता है।
असहज महसूस करते हैं यात्री :-
बीते कुछ माह की बात करे तो जीआरपी थाना क्षेत्र में मारपीट,चाकुबाजी , जेबकटिंग, चोरियों आम बात हो गई है। बढ़ते अपराध के कारण यात्री तो ठीक आम लोग भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जीआरपी थाना पुलिस के बारे में यह राय भी है कि यदि उसके क्षेत्र मे कोई घटना घटित हो जाती है तो आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस पहले पहुंच जाती है, उसके बाद जीआरपी थाना पुलिस की नींद उड़ती है।
ट्रेन मे यात्रियों के सामान हो रहे चोरी :-

ट्रेन मे यात्रियों का सामान चोरी होना तो आम बात हो गई है। कुछ लोग चोरी की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराते ओर जो रिपोर्ट दर्ज करते है उन्हें बहुत ही भटकना पड़ता है । इसका ताजा उदाहरण है। स्वीटी एलजा बेनी जो कि ट्रेन नंबर 23633 केरला के कोझिकोड से हजरत - निजामुद्दीन ट्रेन से कोच B -3 के सीट नंबर 23 पर बैठकर नई दिल्ली की ओर जा रही थी।ट्रेन रतलाम में करीब सुबह 5:30 बजे कुछ समय के लिए रूकी तभी उसके तकिया के नीचे साइड पर उसका हैंडबैग रखा था उसी समय उसका हैंडबैग चोरी हो गया उस बेग में उसका मोबाइल रेडमी 10 प्रो नंबर 859 084 3857 जियों सिम आई.फोन 17 नंबर 637 526 4094 जियों ,एक सोने की चेन लगभग 2 लाख की बेलेट लगभग रुपए 3500, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ऑफिस (राजस्थान सरकार) के महत्वपूर्ण पेपर थे l सभी सामानों की कीमत लगभग 3 लाख 75 हजार है l इस घटना की रिपोर्ट निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी थाना पर की गई जिसकी FIR नंबर 0661 दिनांक 28.08. 2026 को दर्ज कर रतलाम जीआरपी को भेजी गई है लेकिन जीआरपी थाना पुलिस अभी तक चोर को पकड़ने ओर माल बारामदी में सफल नहीं हो पाई है।