सोने चांदी के  अस्थिर भाव और धैर्य की नाव,( डॉ प्रदीपसिंह राव,वरिष्ठ वैश्विक नीति विश्लेषक)

Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/khaber/taja khaber/update news

सोने चांदी के  अस्थिर भाव और धैर्य की नाव,( डॉ प्रदीपसिंह राव,वरिष्ठ वैश्विक नीति विश्लेषक)

सोने - चांदी के  अस्थिर भाव और धैर्य की नाव,( डॉ प्रदीपसिंह राव,वरिष्ठ वैश्विक नीति विश्लेषक)

Update24x.in:-

रतलाम। इन दिनों सोना- चांदी को लेकर घर- घर में चर्चा है।अचानक दोनों के भाव में गिरावट से ग्राहक समझ ही न पा रहे कि यह और गिरेगा या एकदम चढ़ेगा?यह अच्छे संकेत हैं,शादी ब्याह के समय में मध्यम वर्ग की तो चांदी ही हो गई।पिछले कई महीनों से इनकी कीमतों ने घर- घर का बजट बिगाड़ दिया था।बेटियों की शादी  टाल दी थी,की कीमतें बहुत हैं,शादी ब्याह अभी नहीं करेंगे।लेकिन हाल ही में हर दिन गिरती कीमतों के कारण मध्यम वर्ग के लोगों के चेहरे सोने की तरह  चमक गए हैं।  

  दो दिन की चांदनी फिर...! :-

एमएमकुछ लोग कह रहे कि ये दो दिन की चांदनी है,फिर अंधेरी रात।         दुनिया भर में सोने का भाव मुख्यतः अमेरिकी डॉलर में तय होता है।लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन(LBMA)और comex एक्सचेंज के भाव वैश्विक कीमतों में अहम भूमिका निभाते हैं।भारत में सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय कीमत, डॉलर रुपए की विनिमय दरUSD-INR,आयात शुल्क, जीएसटी आदि पर तय होते हैं।       डॉलर मजबूत होने और रुपया कमजोर होना भी नफा कारण है,क्यों कि भारत सोना आयात करता है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन और सराफा बाजार की अहम भूमिका होती है।

 क्यों भाव का उतार चढ़ाव , ,, :- 

             अब लोगों को यह जानने की उत्सुकता है कि सोने चांदी  के भावों में अचानक कमी कैसे आ गई?यह हर आम व्यक्ति को समझा पाना सहज नहीं है।इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार और निवेशकों की बदलती रणनीति है।          समझदार ग्राहक सोना भविष्य के लिए ही खरीदता है।कोई अपनी पोतियों के लिए,कोई अपनी नातिनो के लिए तो कोई अपनी छोटी बहनों,बेटियों के लिए ताकि जब वो बड़ी हों तो यह सोना उनकी शादियों में काम आ जाए।ठोस सोना अधिक उपयोगी सिद्ध होता है।

भारत की चांदी सोने की स्थिति :- 

भारत का  15%गरीब वर्ग,और 60% मध्यम वर्ग सोने को सुरक्षा की दृष्टि से हो रखता है।15%अति गरीब तो सोना देख भर लेता है।10%धनाढ्य लोग ही थोक  में सोना रखते हैं।भारत के मात्र 1%धनी लोगों के पास देश की 40%से अधिक संपत्ति है।      

                    विगत कई माह से वैश्विक तनाव बना हुआ था।ईरान ,अमेरिका युद्ध,टैरिफ, क्रूड ओईल ,डॉलर का डर,,कई कारण थे जो सोना ,चांदी के दामों को बढ़ा रहे थे।जब शांति हुई तो ट्रंप की कुर्सी हिल गई। 2027के शुरुआती माह तक बहुत कुछ स्थितियां साफ होंगी।उस वर्ष के प्रारंभिक छः माह दुनिया की आर्थिक स्थितियों के लिए निर्णायक होंगे।तब तक धैर्य रखें और चतुराई से काम लें।धन की सबसे बड़ी उपयोगिता को समझ कर निवेश करना ही संतुलित जीवन है।यह याद रखना भी जरूरी है कि भारत के मंदिरों और घरों में कई वर्षों से संग्रहीत स्वर्ण इतना है कि पूरी दुनिया  भर के स्वर्ण भंडारों  से भी अधिक हो सकता है।