उत्कृष्ट कार्य के लिए रतलाम मंडल के श्रेष्ठ वाणिज्य कर्मियों को किया सम्मानित
Hindi news/ latest news/crime news/ halchal/
उत्कृष्ट कार्य के लिए रतलाम मंडल के श्रेष्ठ वाणिज्य कर्मियों को किया सम्मानित
अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए प्रमाण पत्र
Update24c.in:-
रतलाम। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी अज़ीज़ महूवाला, कवीश निगम, सुजीत कुमार तथा नानक सिंह आदि को पीसीएमएम, पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे जोन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी समारोह में उपस्थित थे। इस दौरान रतलाम रेल मंडल के अजीज महूवाला के कार्यों की विशेष सराहना भी की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पश्चिम रेलवे तरुण जैन ने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, समर्पण एवं सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की। यह सम्मान रतलाम मंडल के सभी कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है।
बता दे की राजस्व सहित खानपान व्यवस्था और सुचारू रूप से यात्री सुविधा प्रदान करने के लिए पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों से श्रेष्ठ कार्य करने वालों को यह पुरस्कार दिए जाते हैं इस दौरान रतलाम मंडल का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सीनियर डीसीएम सहित रतलाम मंडल रेल प्रबंधक व वाणिज्य विभाग के कई कर्मचारी ने कमर्शियल टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।