मकर संक्रांति के पर्व पर गौ माता की सेवा नमो ग्रुप द्वारा की

Breakingnews-latestnews-hindinews-ratlamsamachar

मकर संक्रांति के पर्व पर गौ माता की सेवा नमो ग्रुप द्वारा की


 मकर संक्रांति के पर्व पर गौ माता की सेवा नमो ग्रुप द्वारा की

Update24x.in  :- 
 रतलाम  ।  मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा बड़बड़ हनुमान मंदिर गौशाला रतलाम में दोपहर 2:30 बजे हनुमान जी का पूजन व हनुमान चालीसा का पाठ कर गौ माता की सेवा व चारा वितरण किया गया l मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नमो ग्रुप फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष ने सभी को एकत्रित कर गौ माता पर विशेष चर्चा करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाने के लिए संकल्प भी लिया और गौ माता की विशेषताओं पर चर्चा की l गौ माता को गुड की तीली, चक्की, चारा,फल आदि खिलाया गया और गौ माता की सेवा की गई और साथ में गुल्ली डंडे का खेल खेलते हुए पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया l रतलाम में मकर संक्रांति पर गुल्ली डंडे का खेल खेला जाता था और आज भी खेलते हैं और असहाय व गरीब लोगों को खाद्यान्न पदार्थ का वितरण किया गया। 
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर ,जिला अध्यक्ष पंडित ईश्वर व्यास,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भावना गुर्जर ,चेतन जोशी ,शकुंतला जी ,लक्ष्मी सोनगरा ,इंदुबाला यादव ,राधा चौधरी ,अंजू पवार , चंद्र प्रकाश शर्मा ,हरीश गोयल ,अशोक सिसोदिया ,नारायण सिंह ,सुधा बघेल, नमो ग्रुप के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।  
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु व्यास ने दी।