बाबा साब डॉ अंबेडकर जयंती पर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
बाबा साब डॉ अंबेडकर जयंती पर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
Update24x.in:-
रतलाम। ऑल इण्डिया एस.सी./ एस.टी. रेलवे एम्प . एसो. द्वारा दिनांक 9 अप्रैल 2026 से भारतरत्न डा .बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में टैनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में किया जा रहा हे। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मण्डल रेल प्रबंधक अश्वनीकुमार के मुख्य आतिथ्य, एवं विशेष अतिथि के रूप में राजेश कुमार बैन रहे। अतिथियों ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में 24 टीमें भाग ले रही हे ।

आज दिनांक 10/4/26 को अपर मण्डल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार मुख्य अतिथि रहे । आज पहला मैच टी आर.ओ.एवम इलेक्ट्रिक के बीच में खेला गया जिसमें इलेक्ट्रिक ने 63 रन बनाए टी. आर. ओ ने 65रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीता। डीजल शेड ने 109 रन और मेडिकल ने 64 रन बनाए डीजल शेड 45 रन से जीती । तीसरा मैच Rpf 104 रन बनाए और शंभूपुरा ने 78 रन बनाए इस प्रकार RPF ने मैच 26 रनों से जीता ।
ये रहे उपस्थित :-

इस मौके पर एसो.के आर . सी.वर्मा जोनल वरिष्ठ. उपाध्यक्ष, रामावतार वर्मा (मंडल अध्यक्ष) ,
पी. एन. वर्मा (मंडल मंत्री), मुकेश कुमार मीना( मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष), भारत सिंह सोलंकी(मण्डल कोषाध्यक मोहनलाल मीणा ,कमलेश नेमिचंद मीणा , हरिमोहन वर्मा पंकज मीणा शिवराम बी. पी. नेमिचंद मीणा बंशीवाल रामप्रकाश शाक्य, रविन्द्र वर्मा रामकिलाड़ी मीना, ईश्वर ज्ञान सिंह मीणा ,अनार सिंह मीणा ,रामकिशोर ,जीतू मीणा ,कालूराम मीणा ,ऋषिकेश मीणा, राकेश मीणा, विनोद मीणा ,करतार मीणा ,प्रकाश परमार ,राहुल टटवादे, राजू वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।