आलोट में गोली चली..... एक युवक जख्मी
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
आलोट में गोली चली..... एक युवक जख्मी
जन्मदिन की पार्टी में हुआ हदसा, आरोपी गिरफ्तार
Update24x.in:-
रतलाम/ आलोट। आलोट में सोमवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब अचानक गोली चल गई । लोग कुछ समझ पाते तब तक एक युवक के कहराने की आवाज आई, देखा तो एक युवक के पांव में छर्रे लगे हुए थे । गनीमत है कि युवक बालबाल बच गया वरना बड़ी दुर्लघटना हो जाती । पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जन्मदिन की पार्टी के दौरान चली गोली:-

घटना आलोट थाने के प्रमिला गंज का है। यहां पर रहने वाला श्याम नायक पिताअमर सिंह नायक अपने जन्मदिन की पार्टी मना रहा। मोहल्ले के सभी लोग अपने अपने काम में लगे हुए थे। तभी करीब 9.30 बजे श्याम नायक ने जन्मदिन की खशी में अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर किया तो बंदूक के छर्रे रोहित पिता कालू नायक उम्र 18 वर्ष जो कि अपने घर के बाहर खड़ा था,उसके दोनों पिंडलियों में छर्रे लग गए। रोहित को लहू लुहान देख कर परिजन से स्थानीय निजी असताल में लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार शुरू करवाया।
आरोपी महाकाल मंदिर का सुरक्षा कर्मी है:-
अपनी जन्मदिन की पार्टी मना रहा श्याम नायक महाकाल मंदिर का सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है । बताया जा रहा कि श्याम ने शराब का सेवन कर रखा था। तभी यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हर्ष फायर ऊपर करना था लेकिन फायर ऊपर न होकर सामने हो गई,जिससे रोहित जख्मी हो गया।पीड़ित उस समय अपने घर के बाहर खड़ा था।
आरोपी को हिरासत में लिया :-
गोली चलने की सूचना मिलते ही आलोट थाना प्रभारी मुनीन्द्र गौतम मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच ओर श्याम को हिरासत में लिया।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।